25 Aug 2026
Author: Suryakant
LG की तरफ से आने वाले Xboom पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स जाने-माने म्यूजिशियन और टेक एंटरप्रेन्योर will.i.am के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं.
Image Credit: LG
भारत में Xboom Bounce की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. Xboom Bounce में 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो 20mm डोम ट्वीटर, एक 93 x 53mm वूफर और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं.
Image Credit: LG
Atomik OMG ATOM BT स्पीकर 60W RMS आउटपुट देता है, इसमें पार्टी ऑरा लाइट्स हैं और यह 4400mAh की बैटरी के साथ आता है. IPX6 रेटिंग वाले इस डिवाइस का दाम 4,749 रुपये है.
Image Credit: Blaupunkt
BH41 वायरलेस ओवर-ईयर हेडफ़ोन में 40mm ड्राइवर, 24 घंटे तक का प्लेटाइम, पैडेड प्रोटीन कुशन और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी जैसी खूबियां हैं. इनकी कीमत 1490 रुपये है.
Image Credit: Blaupunkt
Vivo X300 FE में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है.
Image Credit: Ishan
50 MP के मेन सेंसर और 50 MP के फ्रंट शूटर वाले डिवाइस के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है. 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 99,999 में उपलब्ध है.
Image Credit: Ishane
Havmor Guava Chilli Ice Cream भारत के मशहूर अमरूद और मिर्च-मसाले के स्वाद से प्रेरित है. इसमें 25% फलों का मिश्रण है और साथ में मिर्च-मसाले का एक पैकेट भी मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज़्यादा तीखा कर सकते हैं.
Image Credit: Havmor