16 Sep 2026
Author: Suryakant
स्मार्टफोन के भर चुके स्टोरेज को लेकर अगर आप भी परेशान रहते हैं तो SANDISK Extreme Fit USB-C Flash Drive एक मुफीद ऑप्शन हो सकता है.
Image Credit: Sandisk
कंपनी का कहना है कि SANDISK Extreme Fit USB-C Flash Drive दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB-C फ्लैश ड्राइव है.
Image Credit: Sandisk
कंपनी के मुताबिक यह फ्लैश ड्राइव इतना छोटा है कि इसे डिवाइस में लगाकर छोड़ा जा सकता है. यानी बार-बार निकालने और लगाने की जरूरत नहीं होगी.
Image Credit: Sandisk
इस फ्लैश ड्राइव में तेज डेटा ट्रांसफर के लिए 400MB/s तक की रीड स्पीड दी गई है. इससे बड़ी फाइल्स, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट कुछ ही समय में ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
Image Credit: Sandisk
स्टोरेज की शुरुआत 64GB से होती है और मैक्सिमम 1TB जाती है. यह फ्लैश ड्राइव भारत में Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है.
Image Credit: Sandisk
फ्लैश ड्राइव के 64GB स्टोरेज का दाम ₹2,049 है. 128GB स्टोरेज की कीमत ₹2,799 है. 256GB स्टोरेज मॉडल ₹4,899 में मिलेगा.
Image Credit: Sandisk
512GB वाला स्टोरेज ₹4,999 में उपलब्ध होगा तो 1TB स्टोरेज के लिए ₹17,299 खर्च करने होंगे. ट्रैवल करने वाले यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए भी यह फ्लैश ड्राइव उपयोगी हो सकता है.
Image Credit: Sandisk
इसके अलावा इसमें Sandisk Memory Zone ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने फाइल्स को मैनेज और बैकअप कर सकते हैं.
Image Credit: Sandisk