Redmi Note 17 Pro सीरीज

15 Sep 2026

Author: Suryakant

Redmi ने इंडिया में रेडमी नोट 17 प्रो और रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों डिवाइस 'वैनिला' Note 17 सीरीज का हिस्सा हैं जो पिछले महीने आया था.  

नोट 17 प्रो नोट 17 प्रो मैक्स

Image Credit: Redmi

रेडमी नोट 17 प्रो की शुरुआती कीमत 33999 रुपये है. मैक्स का दाम 44999 रुपये से स्टार्ट होता है. दोनों फोन में 6.83 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है.

कीमत

Image Credit: Redmi

शाओमी के मुताबिक, डिस्प्ले 12-बिट कलर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. दोनों फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं.

डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट

Image Credit: Redmi

खिचक-खिचक करने के लिए दोनों डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सुपर-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. प्रो मैक्स में 32MP और स्टैंडर्ड प्रो मॉडल में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है

कैमरा असेंबली

Image Credit: Redmi

प्रो मैक्स मॉडल में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज का चिपसेट और रेडमी नोट 17 प्रो में स्नैपड्रैगन 6s सीरीज SoC मिल रहा है. 

स्नैपड्रैगन चिपसेट

Image Credit: Redmi

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं. शाओमी 4 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी दे रही है. 

HyperOS 3

Image Credit: Redmi

प्रो मैक्स डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

10,000mAh बैटरी

Image Credit: Redmi

फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग दी गई है. स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5x रैम मिलती है. 

आईपी रेटिंग

Image Credit: Redmi