01 Aug 2026
Author: Suryakant
Redmi ने अपने नए Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन की पहली झलक दिखा दी है.
Image Credit: Redmi
Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India, Redmi की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा.
Image Credit: Redmi
Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले होगा.
Image Credit: Redmi
8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन अपने सेगमेंट के सबसे ज्यादा बैटरी साइज वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा. ब्रांड के मुताबिक इस बैटरी से दो दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिल सकता है.
Image Credit: Redmi
Redmi ने कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि 6GB + 128GB वेरियंट की कीमत करीब 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है.
Image Credit: Redmi
Redmi Note 17 5G में 7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है. माने फोन के साथ डिवाइस टैबलेट का भी काम करेगा.
Image Credit: Redmi