पॉवर बैंक जितनी बैटरी वाला फोन 

18 Mar 2026

Author: Suryakant

चीनी स्मार्टफोन मेकर Poco ने भारत में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को लॉन्च किया है. इसके साथ में फोन का Iron Man Edition भी बाजार में उतारा गया है. 

Poco X8 Pro Series

Credit: Poco

Poco X8 Pro 5G का बेस वेरिएंट 29,999 रुपये से शुरू होता है. वहीं Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 43,999 रुपये में आता है.

कीमत

Credit: Poco

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच की स्क्रीन दी गई है.

स्क्रीन और डिस्प्ले

Credit: Poco

कंपनी ने Pro Max मॉडल में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Poco X8 Pro में Dimensity 8500 Ultra चिपसेट फिट किया गया है.

MediaTek प्रोसेसर

Credit: Poco

दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Poco का 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा बनाए रखता है.

 HyperOS 3

Credit: Poco

स्मार्टफोन 50 MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आते हैं. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

कैमरा असेंबली

Credit: Poco

Poco X8 Pro Max 5G में 9000mAh बैटरी है. जबकि Poco X8 Pro 5G में 6500mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे कम समय में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है.

बैटरी नहीं पॉवर बैंक

Credit: Poco

पानी और धूल से बचाने के फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है. ये फोन 23 मार्च से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

IP रेटिंग्स

Credit: Poco