22 May 2026
Author: Suryakant
ठंडी हवा के बाजार में एक और कंपनी ने इंट्री की है. Optimist ने भारतीय बाजार में अपना 1.5 टन स्प्लीट स्पलिट एसी लॉन्च किया है.
Image Credit: Optimist
Optimist एक इंडियन कंपनी है जो IIT Delhi के साथ टेक्निकल कॉलेब करके भारत के मौसम के हिसाब से एयर कंडीशनर बना रही है.
Image Credit: Optimist
Optimist के 1.5 टन एसी का दाम 39,990 रुपये है. इसे कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है.
Image Credit: Optimist
Optimist एसी के साथ कंपनी ने भतेरे बटन वाले रिमोट की जगह सिर्फ चार बटन वाला रिमोट दिया है.
Image Credit: Optimist
Optimist के मोबाइल ऐप के जरिए एसी को कंट्रोल किया जा सकता है. वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ बिजली के खर्चे को ट्रैक करने का भी प्रबंध है.
Image Credit: Optimist
एसी की सर्विस की घंटी भी आपके मोबाइल ऐप पर बजेगी. जो अगर गैस लीक हो गई तो उसकी बत्ती भी जलने वाली है.
Image Credit: Optimist
कंपनी का दावा है कि उनका एसी बिजली के बिल में 34 फीसदी की बचत करता है. कंपनी 1.5 टन के प्रोडक्ट से 1.9 टन के कवरेज की बात भी कहती है.
Image Credit: Optimist
कंपनी 5 साल की वारंटी के साथ 48 घंटे में डिलेवरी और इंस्टालेशन का वादा करती है. कंपनी के मुताबिक उनका प्रोडक्ट 50 डिग्री के तापमान में भी ठंडा कर सकता है.
Image Credit: Optimist