07 July 2026
Author: Suryakant
Nothing ने अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च किया है. फोन कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता है लेकिन डिजाइन को थोड़ा नया रूप दिया गया है.
Image Credit: Nothing
स्मार्टफोन में Phone (4a) Pro डिजाइन और Phone (4a) की फोकस सेविंग ग्लिफ बार को एक साथ मिलाकर ग्लिफ बार को कैमरा मॉड्यूल के अंदर फिट किया गया है.
Image Credit: Nothing
फोन के 8GB/128GB बेस वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. 8GB/256GB टॉप मॉडल को 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. बैंक ऑफर्स के साथ बेस वेरियंट 29999 में उपलब्ध होगा.
Image Credit: Nothing
स्मूथ गेमिंग और बेहतरीन मल्टीटास्किंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है.
Image Credit: Nothing
डिवाइस में 6.77 इंच की सैमसंग सुपर AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
Image Credit: Nothing
खिचक-खिचक करने के लिए डिवाइस के बैक में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है.
Image Credit: Nothing
स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 7.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
Image Credit: Nothing
फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर रन करता है. धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है.
Image Credit: Nothing