05 Mar 2026
Author: Suryakat
लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने अपनी a सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को जोड़ा है. दोनों डिवाइस पिछले साल की 3a सीरीज का अपग्रेड हैं.
Image Credit: Nothing
Nothing Phone 4a का 8 GB/128 GB वाला बेस मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा. Phone 4a Pro के बेस मॉडल का दाम 39,999 रुपये है. दोनों डिवाइस की सेल 21 मार्च से स्टार्ट होगी.
Image Credit: Nothing
Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगी है. Phone 4a Pro को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से ताकत मिलने वाली है.
Image Credit: Nothing
दोनों ही डिवाइस में 50 MP OIS और EIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा लगा है. 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस और 8 MP का अल्ट्रावाइड शूटर भी मिलने वाला है.
Image Credit: Nothing
Phone 4a में 120 हर्ट्ज सपोर्ट वाला 6.78 inch LTPS डिस्प्ले है तो Phone 4a Pro में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.83 inch AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है.
Image Credit: Nothing
दोनों ही डिवाइस में UFS 3.1 स्टोरेज के साथ LPDDR5x RAM मिलने वाली है. सेल्फी के लिए दोनों डिवाइस में 32 MP सैमसंग सेंसर फिट है.
Image Credit: Nothing
Phone 4a में 5400 mAh बैटरी लगी है तो Phone 4a Pro 5080 mAh. दोनों डिवाइस 50W वायर चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
Image Credit: Nothing
दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NOS 4.1 मिलेगा. कंपनी 3 साल का OS और 4 साल तक security अपडेट का वादा कर रही है.
Image Credit: Nothing