29 July 2026
Author: Suryakant
जापानी ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने अपनी नाइन्थ-जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक को भारत में लॉन्च कर दिया है.
Image Credit: Toyota
Toyota Hilux को कंपनी ने 31,99,000 रुपये (जीएक्स 4x2 ऑटोमेटिक) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. जीएक्स 4x4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 33.69 लाख और वीएक्स 4x4 ऑटोमेटिक का दाम 36.69 लाख है.
Image Credit: Toyota
ये कार का 9वां एडिशन है लेकिन, नए पिकअप में पहले की तरह ही 2.8L डीजल इंजन मिलेगा, जो 4x4 और 4x2 ऑप्शन के साथ आएगा.
Image Credit: Toyota
360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ Toyota Hilux पिकअप ट्रक भारत में मुख्य रूप से इसुजु वी-क्रॉस को टक्कर देगा.
Image Credit: Rakesh Narayanan
New Toyota Hilux के कैबिन में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है.
Image Credit: Toyota
2026 Toyota Hilux का 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर डीजल इंजन 204 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा.
Image Credit: Toyota
न्यू जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक के एंट्री-लेवल बेस वेरियंट वैरिएंट की कीमत 3.47 लाख तक बढ़ गई है, जबकि टॉप वेरियंट में सिर्फ 69,000 की मामूली बढ़ोतरी की गई है.
Image Credit: Toyota
यह पिकअप ट्रक 6 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है- सल्फर मैटेलिक, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट मैटेलिक, एटीट्यूड ब्लैक, एश, इमोशनल रेड और सुपर वाइट.
Image Credit: Toyota