25 Aug 2026
Author: Suryakant
गुरुग्राम बेस्ड नेस्टर ने भारत में 'होम कुक 6.2L ग्लास एयर फ्रायर' लॉन्च करके अपने होम अप्लायंस पोर्टफोलियो का विस्तार किया है.
Image Credit: Nester
कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला 6.2-लीटर ग्लास एयर फ्रायर है, जिसमें उनकी अपनी 'स्टीमलॉक' (SteamLock) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
Image Credit: Nester
16,999 रुपये की कीमत वाला Nester Home Cook 6.2L ग्लास एयर फ्रायर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Image Credit: Nester
इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि खाना पकाते समय उसमें नमी बनी रहे. कंपनी पूरे भारत में सर्विस सपोर्ट के साथ तीन साल की VIP वारंटी भी दे रही है.
Image Credit: Nester
इस नए एयर फ्रायर की सबसे खास बात नेस्टर की अपनी 'स्टीमलॉक' (SteamLock) टेक्नोलॉजी है. इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह खाने की नैचुरल नमी को बनाए रखते हुए उसकी बाहरी परत को क्रिस्पी बनाता है.
Image Credit: Nester
कंपनी के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी एयर फ्राइंग प्रोसेस के दौरान खाने को सूखने से बचाने में मदद करती है.
Image Credit: Nester
इस डिवाइस में 6.2-लीटर का बोरोसिलिकेट ग्लास बाउल है, जिससे यूज़र्स फ्रायर को खोले बिना ही खाना पकने की प्रक्रिया को देख सकते हैं.
Image Credit: Nester
इस ग्लास बाउल का इस्तेमाल खाना पकाने, सीधे डाइनिंग टेबल पर खाना परोसने और बाद में खाना स्टोर करने के लिए इसके साथ मिलने वाले बबूल की लकड़ी के ढक्कन से ढककर रखने के लिए किया जा सकता है.
Image Credit: Nester