09 July 2026
Author Author Name
मोबाइल में नेटवर्क की डंडी तो पूरी आ रहीं मगर स्पीड स्लो है तो क्या करें. अजी सबसे पहले TRAI My Speed ऐप डाउनलोड करें.
Image Credit: TRAI
Telecom Regulatory Authority of India का स्पीड टेस्टिंग ऐप गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर (iOS) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
Image Credit: TRAI
लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए सीधे ब्राउजर पर इसे ओपन करके मोबाइल इंटरनेट और वाईफाई की स्पीड चेक की जा सकती है.
Image Credit: TRAI
कभी-कभी ज़रूरी मीटिंग के दौरान वीडियो कॉल अटक जाती है. कोई फ़िल्म बार-बार बफ़र होती है. किसी वेबपेज को लोड होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लगता है. ऐसे में ये पता करना बहुत जरूरी है कि आखिर स्पीड कितनी मिल रही.
Image Credit: TRAI
TRAI My Speed ऐप यूजर्स को डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, Latency और वीडियो परफ़ोर्मेंस के बारे में जानकारी देता है.
Image Credit: TRAI
ऐप सिग्नल बार की तुलना में इंटरनेट परफ़ॉर्मेंस की ज़्यादा डिटेल जानकारी देता है, जिससे ग्राहकों को अपनी कनेक्टिविटी की क्वालिटी को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है.
Image Credit: TRAI
नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन की परफ़ॉर्मेंस चेक करनी हो या वाई-फ़ाई और मोबाइल डेटा की तुलना करनी हो, यह ऐप ग्राहकों को उनके इंटरनेट अनुभव को परखने का एक आसान और भरोसेमंद तरीका देता है.
Image Credit: TRAI
ऐप के ज़रिए कलेक्ट की जानकारी (जिसमें यूज़र की पहचान ज़ाहिर नहीं होती) टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSPs) को नेटवर्क को बेहतर बनाने, कवरेज मज़बूत करने, क्षमता बढ़ाने और ग्राहकों को दी जाने वाली सर्विस की कुल क्वालिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है.
Image Credit: TRAI