MediaTek ने दिखाई तकनीक के भविष्य की झलक 

20 july 2026

Author: Suryakant

हर साल लगभग 2 अरब कनेक्टेड डिवाइस को पावर देने वाली MediaTek ने स्मार्टफोन इमेजिंग और एज-टू-क्लाउड इकोसिस्टम के भविष्य पर अपना प्लान बता दिया. 

बियॉन्ड द लेंस

Image Credit: Mediatek

'बियॉन्ड द लेंस' टेक डे पर कंपनी ने ऐसी टेक्नोलॉजीज़ को दिखाया जो एडवांस्ड SoC और अपने फ्लैगशिप डाइमेंसिटी पोर्टफोलियो के साथ अगली पीढ़ी की मोबाइल फोटोग्राफी को बेहतर बनाने वाली हैं. 

मोबाइल फोटोग्राफी

Image Credit: Mediatek

स्मार्टफोन से इतर कंपनी ने ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर, AI PC और अन्य कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के लिए 'One MediaTek' विज़न भी इस इवेंट में दिखाया. 

One MediaTek 

Image Credit: Mediatek

MediaTek के चिपसेट को Vivo, Motorola, Xiaomi, Oppo जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाता है. 

OEM स्टेकहोल्डर्स

Image Credit: Mediatek

इवेंट में MediaTek Dimensity 9500 वाला vivo X300 Pro, Dimensity 9500s वाला OPPO Find X9s, Dimensity 8500 वाला Motorola Edge 70 Pro और Xiaomi 17T डिवाइस को दिखाया गया. 

MediaTek Dimensity

Image Credit: Mediatek

MediaTek का विस्तार अब स्मार्टफ़ोन से आगे बढ़कर ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर, AI PC और दूसरी चीज़ों तक हो गया है. स्मार्टफ़ोन के लिए Dimensity, ऑटोमोटिव के लिए Dimensity AX और कंप्यूट प्लेटफ़ॉर्म के लिए Dimensity CX। आने वाले हैं. 

स्मार्टफोन से ऑटो

Image Credit: Mediatek

ऑटोमोटिव में MediTek दुनिया भर की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों के साथ 20 से ज़्यादा साझेदारी कर रहा है. Dimensity AX प्लेटफ़ॉर्म के तहत 190 से ज्यादा प्रोजेक्ट भी चल रहे. 

Dimensity AX

Image Credit: Mediatek

MediaTek भारत में स्मार्टफोन चिपसेट का नंबर 1 ब्रांड है. Q2, 2026 में इसकी मार्केट हिस्सेदारी 49 फीसदी रही. 

नंबर 1 ब्रांड

Image Credit: Mediatek