21 Sep 2026
Author: Suryakant
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने इंडियन मार्केट में Lava Virat Curve लॉन्च किया है. इस डिवाइस के पीछू तरफ Mini Display है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास मिल रहा है.
Image Credit: lava
Lava Virat Curve के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. हालांकि, लॉन्च ऑफर में फोन सिर्फ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा.
Image Credit: lava
डिवाइस के बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिल रही है. फोन के फ्रंट और रियर दोनों पैनल पर कर्व्ड डिजाइन मिल रहा है, जिससे इसे होल्ड करने पर बेहतर ग्रिप मिलती है.
Image Credit: lava
IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले डिवाइस को Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर में पेश किया गया है.
Image Credit: lava
Lava Virat Curve में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
Image Credit: lava
कैमरा मॉड्यूल के पास फिट Mini Display के जरिए यूजर्स बिना प्राइमरी स्क्रीन ओपन किए इनकमिंग कॉल और नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. यहां से म्यूजिक कंट्रोल, बैटरी परसेंट, चार्जिंग इंडिकेटर, टाइम और कस्टम टेक्स्ट भी दिखेंगे.
Image Credit: lava
खिचक-खिचक करने के लिए डिवाइस के रियर में डुअल कैमरा है, जिसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP लेंस है. फोन में 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है. सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है.
Image Credit: lava
डिवाइस में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिल रहा है. फोन में 6,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है.
Image Credit: lava