Lava Virat Series लॉन्च 

24 july 2026

Author: Suryakant

देसी स्मार्टफोन मेकर लावा ने विराट सीरीज लॉन्च की है. कंपनी ने इस सीरीज में Virat V1 5G और Virat V1 डिवाइस मार्केट में उतारे हैं

Virat V1 5G और Virat V1

Image Credit: Lava

लॉन्च ऑफर में Lava Virat V1 5G का दाम 11,999 रुपये और Virat V1 का दाम 8,999 रुपये है. दोनों डिवाइस 31 जुलाई से Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

कीमत और उपलब्धता

Image Credit: Lava

दोनों डिवाइस में 6.75 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा. Virat V1 5G में लावा ने UNISOC T8200 और Virat V1 में UNISOC SC9863A प्रोसेसर लगाया है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Image Credit: Lava

धूल और पानी से बचाने के लिए विराट सीरीज के दोनों डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है. 

IP64 रेटिंग

Image Credit: Lava

विराट सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी का स्टोरेज मिलने वाला है. 

रैम और स्टोरेज

Image Credit: Lava

खिचक-खिचक करने के लिए दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस लगा है. चल बेटा सेल्फ़ी के लिए 5 मेगापिक्सल का शूटर लगा है.

कैमरा असेंबली

Image Credit: Lava

Virat V1 5G में 6000mAh बैटरी लगी है और Virat V1 में 5000mAh बैटरी लगाई गई है. 

बैटरी 

Image Credit: Lava

क्लीन एंड्रॉयड वाले दोनों डिवाइस को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर में खरीदा जा सकता है.

कलर

Image Credit: Lava