03 Aug 2026
Author: Suryakant
जियो ने JioTag 2 लॉन्च किया है. अगर आप अक्सर अपनी चाबी, बैग या दूसरी जरूरी चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं तो ये डिवाइस आपके काम आएगा.
Image Credit: Jio
जियोटैग 2 को भारत में 1,249 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. बैंक ऑफर के तहत इसकी कीमत 1,199 रुपये तक हो सकती है.
Image Credit: Jio
JioTag 2 को नए डिजाइन और नए शेप के साथ पेश किया है. आप इसे अमेजन इंडिया, रिलायंस स्टोर से खरीद सकते हैं
Image Credit: Jio
जियोटैग 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ काम करता है.
Image Credit: Jio
पहले वाला जियोटैग दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट नहीं करता था. नया मॉडल Google's tracking network और Apple's Find My app के साथ जुड़कर काम करता है.
Image Credit: Jio
जियोटैग 2 को पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सेफ रहता है.
Image Credit: Jio
नया टैग ब्लैक, रेड और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. JioTag 2 ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) का इस्तेमाल करके कनेक्ट होता है, इसलिए इसके लिए सिम कार्ड या मोबाइल डेटा प्लान की ज़रूरत नहीं होती है.
Image Credit: Jio
जियोटैग 2 में 120dB का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है, जो ब्लूटूथ रेंज के अंदर सामान ढूंढने में तेज आवाज के जरिए मदद करता है. कंपनी 2 साल की बैटरी का वादा करती है.
Image Credit: Jio