03 Aug 2026
Author: Suryakant
Jabra ने Evolve3 75 और Evolve3 85 हेडसेट लॉन्च किए हैं. दोनों हेडसेट एआई पॉवर्ड हैं.
Image Credit: Jabra
दोनों हेडसेट को Jabra ClearVoice AI-पावर्ड डीप लर्निंग से ट्रेन किया गया है, ताकि आपकी आवाज़ को अलग किया जा सके और बैकग्राउंड का शोर हटाया जा सके.
Image Credit: Jabra
Evolve3 हेडसेट में चाहे आप किसी भीड़-भाड़ वाली सड़क पर हों या बहुत ज़्यादा बातें करने वाले सहकर्मी के पास, 'एनहैंस्ड स्पेशल साउंड' की वजह से सामने वाले को सिर्फ़ आपकी आवाज़ ही एकदम साफ़ सुनाई देगी.
Image Credit: Jabra
Jabra Advanced ANC आपके हिसाब से फिट होने और आपके आस-पास के माहौल के अनुसार खुद को ढाल लेता है, ताकि म्यूज़िक और दूसरे हेडसेट के उलट कॉल्स के दौरान भी अनचाहे बैकग्राउंड शोर को हटाया जा सके.
Image Credit: Jabra
Evolve3 75 आपके पसंदीदा Gen AI असिस्टेंट के साथ आसानी से जुड़ जाता है, ताकि आप बिना हाथों का इस्तेमाल किए सिर्फ़ बोलकर अपना काम जारी रख सकें.
Image Credit: Jabra
Evolve3 75 आपको 22 घंटे का टॉक टाइम और 110 घंटे का म्यूजिक प्ले बैक देता है. Evolve3 85 से 25 घंटे का टॉक टाइम और 120 घंटे का म्यूजिक प्ले बैक मिलेगा.
Image Credit: Jabra
Jabra Plus App की मदद से, आप अपने मूड या म्यूज़िक के हिसाब से साउंड को कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
Image Credit: Jabra
Evolve3 85, Microsoft Swift Pair या Google Fast Pair की मदद से आपके लैपटॉप से तुरंत कनेक्ट हो जाता है. अगर आपका डिवाइस कहीं खो जाता है, तो Apple Find My और Google Find My Device Hub उसे जल्दी खोजने और वापस पाने में मदद करते हैं.
Image Credit: Jabra