कर्व्ड डिस्प्ले वाला iQOO Z11

20 Aug 2026

Author: Suryakant

iQOO की Z सीरीज का स्मार्टफोन iQOO Z11 भारत में लॉन्च हो गया है.  

iQOO Z सीरीज

Image Credit: iQOO 

iQOO Z11 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 34,999 है. 8GB रैम और 128GB मॉडल 39,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.  

कीमत और वेरिएंट

Image Credit: iQOO 

डिवाइस में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. 

MediaTek चिपसेट 

Image Credit: iQOO 

गेमिंग या हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को हीटिंग से बचाने के लिए इसमें 3,800 स्क्वायर एमएम का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम

Image Credit: iQOO 

iQOO Z11 में 6.83 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन (AMOLED) दी गई है जो 144Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.

कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन

Image Credit: iQOO 

स्मार्टफोन में 7,050mAh की बैटरी है, जो 44W की फ्लैशचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग का भी इंतजाम है. 

बैटरी और चार्जिंग

Image Credit: iQOO 

खिचक-खिचक करने के लिए रियर पैनल पर 50 MP का (OIS) सपोर्ट वाला Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मौजूद है.

कैमरा असेंबली

Image Credit: iQOO 

डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. यूजर्स को तीन साल तक ओएस (OS) अपग्रेड और पूरे पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. 

OriginOS 6

Image Credit: iQOO