Android 16 पर बेस्ड  Origin OS 6 

24 Feb 2026

Author: Suryakant

iQOO 15R भारत में लॉन्च हो गया है. iQOO 15R दो रंगों ट्रायम्फ सिल्वर (ग्लास बैक) और डार्क नाइट (ग्लास फाइबर बैक) में उपलब्ध होगा. 

iQOO 15R 

Image Credit: iQOO

iQOO 15R के 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 52,999 रुपये है.

कीमत

Image Credit: iQOO

iQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन है. आईकेयर तकनीक की वजह से रात में भी फोन देखने पर यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ता. 

आईकेयर तकनीक

Image Credit: iQOO

यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर और एड्रेनो 826 GPU से लैस है. फोन में 12GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. 

Snapdragon चिपसेट 

Image Credit: iQOO

गेमिंग के दीवानों का खास ख्याल रखते हुए इसमें सुपरकंप्यूटिंग Q2 सेकेंडरी चिप भी दी गई है. IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी है. 

सुपरकंप्यूटिंग Q2

Image Credit: iQOO

फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल हैं. 

कैमरा असेंबली

Image Credit: iQOO

यह फोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है. कंपनी 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है. 

Origin OS 6

Image Credit: iQOO

iQOO 15R में रिमोट PC, One Tap Transfer जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में वन-टच ट्रांसफर फीचर के जरिए फाइल, मीडिया शेयर करने का ऑप्शन देता है. 

One Tap Transfer

Image Credit: iQOO