फ्लैग्शिप डिवाइस अब नए कलर में 

01 Apr 2026

Author: Suryakant

iQOO ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस iQOO 15 का नया कलर लॉन्च किया है. iQOO 15 अब Apex कलर में भी उपलब्ध होगा. डिवाइस को पहले Alpha Black और Legend White कलर में लॉन्च किया गया था. 

Apex Colour

Image Credit: iqoo

iQOO 15 का बेस मॉडल 72999 रुपये में और 16 GB + 512 वेरियंट 79,999 रुपये में 6 अप्रेल से अमेजन पर उपलब्ध होगा. 

कीमत और उपलब्धता

Image Credit: iqoo

iQOO 15 में 6.85 इंच का 2K Samsung M14 AMOLED पैनल मिलता है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ-साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है. 

AMOLED पैनल

Image Credit: iqoo

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसे Q3 कंप्यूटिंग चिप का साथ मिलता है.

Snapdragon प्रोसेसर

Image Credit: iqoo

कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस (100x डिजिटल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

कैमरा असेंबली

Image Credit: iqoo

स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी है, जो 100W सुपरफास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

बैटरी और चार्जिंग

Image Credit: iqoo

एल्युमिनियम के फ्लैट किनारों के साथ फोन के बैक में मैट ग्लास फिनिश मिलता है. iQOO 15 में पीछे की ओर से किनारे हल्के कर्व्ड होने की वजह से यह हाथों में काफी कंफर्टेबल भी फील होता है. 

मैट ग्लास फिनिश

Image Credit: iqoo

फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है. ऑपरेटिंग सिस्टम में कस्टमाइजेशन के ढेरों ऑप्शंस मिलते हैं. 

Origin OS 6

Image Credit: iqoo