15 July 2026
Author: Suryakant
Instamart और HPCL ने भारत की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की है. ग्राहक Instamart ऐप के जरिए HP Navya कम्पोजिट LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं.
Image Credit: Instamart
आप सब्जी भाजी के जैसे Swiggy Instamart ऐप के जरिए छोटा वाला LPG गैस सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकेंगे.
Image Credit: Instamart
ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर 10 किलोग्राम एचपी नव्या कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर या 5 किलोग्राम मेटल एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर दे सकते हैं.
Image Credit: Instamart
पहली बार ऑर्डर करने पर नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाद में रिफिल के लिए डिलीवरी के समय खाली एचपीसीएल सिलेंडर वापस करना होगा. पहली डिलीवरी पर आपको पहचान और पते के पेपर देना होंगे.
Image Credit: Instamart
एचपी नव्या एक हल्का, जंग-रोधी और सेफ़्टी फीचर्स से लैस कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है. इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण ग्राहक आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं.
Image Credit: Instamart
छात्रों से लेकर कामकाजी लोग और छोटे परिवार, जिनके पास अगर औपचारिक गैस कनेक्शन नहीं हैं, वो भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए किसी मौजूदा घरेलू LPG कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी.
Image Credit: Instamart
ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू होगी. इसके बाद इसे देशभर में स्टार्ट किया जाएगा.
Image Credit: Instamart