45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी

18 Feb 2026

Author Author Name

Infinix Note Edge 5G को को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने के बाद इंडिया में भी लॉन्च कर दिया गया है.

Infinix Note Edge 5G 

Image Credit: Infinix

इंडिया में इस डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

कीमत

Image Credit: Infinix

बैंक ऑफर्स के साथ यूजर्स को छह महीने के भीतर एक बार स्क्रीन बदलने की सुविधा और खरीद की तारीख से एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी.

एक्सटेंडेड वारंटी

Image Credit: Infinix

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है. इसमें तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सेफ्टी अपडेट मिलने का वादा किया गया है. 

XOS 16 

Image Credit: Infinix

इंफिनिक्स नोट एज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, Mali-G610 जीपीयू, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है. 

मीडियाटेक 7100 प्रोसेसर

Image Credit: Infinix

हैंडसेट में 6.78 इंच का 1.5K LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है.

कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

Image Credit: Infinix

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर और डुअल फ्लैश सेटअप वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कैमरा असेंबली

Image Credit: Infinix

हैंडसेट तीन कलर्स Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green में अवेलेबल होगा. फोन को आप फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं. 

कलर ऑप्शन

Image Credit: Infinix