30 Oct 2026
Author: Suryakant
इंटेलिजेंट शॉपिंग एजेंट Glance अब लेनोवो और मोटोरोला के किरा (Qira) इकोसिस्टम के साथ काम करेगा.
Image Credit: Lenovo
Lenovo Qira सपोर्ट करने वाले पीसी और टैबलेट और मोटोरोला स्मार्टफोन पर Motorola Qira सपोर्ट करने वाले डिवाइस अब ग्लांस की मदद से एआई शॉपिंग का मजा ले पाएंगे.
Image Credit: Lenovo
लेनोवो और मोटोरोला किरा (Lenovo & Motorola Qira), लेनोवो का पर्सनल AI सिस्टम है, जिसे इसको सपोर्ट करने वाले लेनोवो और मोटोरोला डिवाइस पर एआई बेस्ड काम करने के लिए डिजाइन किया गया है.
Image Credit: Motorola
Qira यूजर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम की अनुमति के बाद उनकी निजता को बनाए रखते हुए उनकी पसंद के हिसाब से एआई बेस्ड काम करता है.
Image Credit: Motorola
जब यूजर्स लेनोवो और मोटोरोला Qira सपोर्ट करने वाले डिवाइस से कोई शॉपिंग रिक्वेस्ट करते हैं, तो ग्लांस उन्हें प्रोडक्ट खोजने में मदद करेगा. यूजर्स चैट बॉक्स के अंदर ही प्रोडक्ट ब्राउज़ और तुलना कर सकेंगे.
Image Credit: Glance
एक बार प्रोडक्ट पसंद आने पर यूजर्स खरीदारी पूरी करने के लिए रिटेलर की वेबसाइट पर जा सकते हैं. चेकआउट और भुगतान रिटेलर द्वारा संभाला जाएगा.
Image Credit: Glance
ग्लांस आईफोन के साथ मिलकर काम करता है. लेकिन लेनोवो से पार्टनरशिप के बाद पहली बार पीसी यूजर्स भी इसका अनुभव कर पाएंगे.
Image Credit: Lenovo
लेनोवो ने सितंबर की शुरुआत में बर्लिन में आयोजित लेनोवो इनोवेशन वर्ल्ड 2026 में ग्लांस से शॉपिंग के अनुभव के शुरुआती संस्करण का प्रदर्शन किया था.
Image Credit: Lenovo