रिटर्न, रिटेन या अपग्रेड

20 Mar 2026

Author: Suryakant

अगर आप भी सैमसंग  Galaxy S26 Ultra या Galaxy S26 Plus खरीदने का मन बना रहे तो आपको पूरा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं. आप आधी कीमत पर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Galaxy S26 Ultra

Image Credit: Samsung

सैमसंग ग्राहकों के लिए जबरदस्त स्कीम लेकर आई है जिसमें आपको 12 महीने तक बिना ब्याज वाली किस्तों में पेंमेंट करना होगा.

स्कीम

Image Credit: Samsung

ग्राहक के तौर पर आपको फोन की पूरी कीमत नहीं देना होगी बल्कि 50 फीसदी कीमत की किस्तें देनी होंगी, जो 12 महीने तक चलती हैं. इसके साथ हर महीने एक फिक्स प्रोग्राम फीस भी देना पड़ेगी. 

Galaxy Forever

Image Credit: Samsung

एक साल बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे. आप फोन वापस कर सकते हैं, अपने पास रख सकते हैं या नए मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं. कंपनी ने इसे रिटर्न, रिटेन या अपग्रेड का नाम दिया है.

रिटर्न, रिटेन या अपग्रेड 

Image Credit: Samsung

अगर आप फोन वापस कर देते हैं, तो बाकी पैसा नहीं देना होता. अगर रखना चाहते हैं, तो बची हुई 50 फीसदी रकम आगे की किस्तों में चुकानी होगी. 

स्कीम

Image Credit: Samsung

इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि जो फोन एक बार में डेढ़ लाख रुपये के करीब आता है, वह हर महीने कुछ हजार रुपये में मिल जाता है.

लाखों का फोन सस्ते में

Image Credit: Samsung

हर साल नया फोन लेने वालों के लिए यह बढ़िया जुगाड़ है. आपको पुराने फोन को बेचने या एक्सचेंज करने की झंझट नहीं रहती.

एक्सचेंज की झंझट नहीं

Image Credit: Samsung

इसके साथ कंपनी Samsung Care+ भी दे रही है, जिसमें एक साल तक फोन पर डैमेज कवर मिलता है. अगर फोन गिर जाए या पानी से खराब हो जाए, तो भी कवर मिलता है.

Samsung Care+

Image Credit: Samsung