16 Oct 2026
Author: Suryakant
एआई का इंपेक्ट तब होता है जब इसे उन लोगों के साथ मिलकर बनाया जाए जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. जैसे खाद्य प्रणालियों की जीनोमिक समस्याओं को हल करना हो, शिक्षकों को छात्रों को मेंटॉर करने के लिए अधिक समय देना हो.
Image Credit: Google
भारत एआई का नया केंद्र है और इसी के चलते गूगल ने फसल विज्ञान, शिक्षा, कृषि और आर्थिक समावेशी विकास के लिए नई पहलों की घोषणा की है.
Image Credit: Google
ज्वार या मिलेट्स जैसी बहु-उपयोगी फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए, गूगल डीपमाइंड और Google.org मिलकर काम कर रहे हैं.
Image Credit: Google
वे हैदराबाद स्थित International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics (ICRISAT), The HudsonAlpha Institute for Biotechnology, और Department of Genome Sciences, University of Washington, Seattle के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
Image Credit: Google
गूगल डीपमाइंड ICRISAT में तीन साल की पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप का भी समर्थन करेगा. यह भारत में और यूके से बाहर इसकी पहली फेलोशिप है, जो ऐसे उपकरण बनाने में मदद करेगी जो दालों जैसी अन्य महत्वपूर्ण फसलों के लिए इसी तरह जीनोम की विशेषता बता सके.
Image Credit: Google
गूगल ने मई में पांच राज्य और क्षेत्रीय साझेदारियों के साथ भारत में Google AI Educator Series लॉन्च की है. मई से अब तक देश भर में 80,000 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है.
Image Credit: Google
गूगल 'ATL साथी' के ज़रिए 100 Atal Tinkering Labs में शिक्षकों की मदद कर रहा है. 'ATL साथी' STEM पाठ्यक्रम के लिए जेमिनी (Gemini) पर आधारित एक डेस्कटॉप एप्लिकेशन है.
Image Credit: Google
एमएसएमई के विकास में तेजी लाने के लिए Google.org द्वारा The/Nudge को 15 मिलियन डॉलर का फंड दिया गया है. यह पहल छोटे उद्यमों की औपचारिक क्रेडिट, बाजार की खोज और अनुपालन तक पहुंच को बढ़ावा देगी.
Image Credit: Google