किफायती ई-स्कूटर बनाने वाला देसी स्टार्टअप

29 Sep 2026

Author: Suryakant

इंडिया के तेजी से बढ़ते ईवी बाजार का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से आता है. बड़े शहर से लेकर मझोले कस्बे तक इलेक्ट्रिक स्कूटर नजर आते हैं.   

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

Image Credit: Emobi

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में जितना हिस्सा निजी वाहनों का है, उससे कहीं बड़ा हिस्सा कमर्शियल और कंज्यूमर मोबिलिटी का है. माने ऐसे स्कूटर जिनका इस्तेमाल फूड से लेकर ऑनलाइन डिलेवरी में होता है. 

कंज्यूमर मोबिलिटी

Image Credit: Emobi

देश के इसी कंज्यूमर मोबिलिटी का एक खिलाड़ी Emobi भी है. बेंगलुरू बेस्ड ईवी स्टार्टअप जो कमर्शियल और कंज्यूमर मोबिलिटी के हिसाब से ई-स्कूटर बनाता है.

Emobi

Image Credit: Emobi

Emobi एक यंग इंडियन ईवी कंपनी है जो किफायती इंजीनियरिंग, लीन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी-आधारित प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर बेस्ड कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है.

यंग इंडियन ईवी कंपनी

Image Credit: Emobi

Emobi के इलेक्ट्रिक स्कूटर Musashi के e-Axle टेक्नोलॉजी और होंडा के बैटरी-स्वैपिंग इकोसिस्टम से मिलकर बनते हैं. माने ग्लोबल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी जो भारत के हिसाब से मोबिलिटी सॉल्यूशन बना रही.

ग्लोबल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी

Image Credit: Emobi

Emobi का मुख्य फोकस EV अपनाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है जिसमें लागत, अपटाइम, चार्जिंग/बैटरी स्वैपिंग, सर्विसिंग की सुविधा और कुल लागत (टोटल कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप) शामिल हैं.

कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप

Image Credit: Emobi

कंपनी अब B2B मोबिलिटी से आगे देख रही है और पैसेंजर गाड़ियां लॉन्च करके D2C सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही है. 

D2C सेगमेंट

Image Credit: Emobi