ब्रदर इंडिया ने लॉन्च की नई PR1060W 10-नीडल एम्ब्रॉयडरी मशीन

01 Nov 2026

Author: Suryakant

ब्रदर इंटरनेशनल इंडिया ने 10-needle वाली एम्ब्रॉयडरी मशीन PR1060W लॉन्च की है. 

PR1060W

Image Credit: Brother

10-नीडल वाली एम्ब्रॉयडरी मशीन प्रति मिनट 1,000 टांके (spm) तक की गति से सिलाई कर सकती है और डिज़ाइनों को सटीक रूप से सेट करने के लिए इसमें एक इन-बिल्ट कैमरा दिया गया है. 

इन-बिल्ट कैमरा

Image Credit: Brother

8,69,990 रुपये वाली ये मशीन पेशेवर एम्ब्रॉयडर्स, बुटीक मालिकों, फैशन डिजाइनरों, गारमेंट निर्माताओं, घर से काम करने वाले एम्ब्रॉयडरी व्यवसायों और उभरते उद्यमियों के लिए, ब्रदर के अधिकृत डीलरों और वितरकों के माध्यम से पूरे भारत में में उपलब्ध है.

कीमत

Image Credit: Brother

R1060W कई तरह के कामों के लिए उपयुक्त है, जैसे कि कस्टम कपड़े, पर्सनलाइज़्ड गारमेंट्स, बारीक एम्ब्रॉयडरी, फैशन एक्सेसरीज़ और ऑर्डर पर तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स. 

कस्टम कपड़े

Image Credit: Brother

PR1060W का इन-बिल्ट कैमरा, घर से चलने वाला कढ़ाई का काम हो या कोई बड़ी कमर्शियल यूनिट, सभी की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करता है. यह कैमरा सिलाई से पहले डिज़ाइन को एकदम सही जगह पर सेट करने में मदद करता है. 

इन-बिल्ट कैमरा

Image Credit: Brother

इसमें 'मैट्रिक्स कॉपी' फीचर भी है, जो डिज़ाइन को समान दूरी पर दोहराता है. ये फीचर छोटे व्यवसायों को कस्टमाइज़्ड ऑर्डर बेहतर ढंग से संभालने में मदद करता है. 

मैट्रिक्स कॉपी

Image Credit: Brother

वायरलेस LAN की मदद से, बिना किसी केबल या मेमोरी स्टिक के डिज़ाइन को मशीन तक भेजा जा सकता है. 'माई स्टिच मॉनिटर' की सुविधा से, काम करने वाला व्यक्ति अपने फ़ोन से ही देख सकता है कि काम कितना पूरा हुआ है.

माई स्टिच मॉनिटर

Image Credit: Brother

इसमें लगा ऑटोमैटिक नीडल थ्रेडर अलग-अलग रंगों के बीच सेटअप में लगने वाले समय को कम कर देता है. जो लोग एम्ब्रॉयडरी में नए हैं, उनके लिए PR1060W में 1,280 इन-बिल्ट पैटर्न, 50 फ़ॉन्ट और एक 3D फ़ॉन्ट दिया गया है. 

ऑटोमैटिक नीडल थ्रेडर

Image Credit: Brother