iCloud+, Apple TV और Arcade का कॉम्बो  

22 Sep 2026

Author: Suryakant

एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में Apple के iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को शामिल किया है. यह नया ऑफर 999 रुपये और उससे ऊपर के प्लान पर उपलब्ध होगा.

एयरटेल पोस्टपेड

Image Credit: Airtel

सब्सक्राइबर्स को iCloud+ के जरिए अपनी फोटोज, फाइल्स और पासवर्ड्स को अलग-अलग डिवाइसेज में सिंक करने की सुविधा मिलेगी.

iCloud+

Image Credit: Airtel

कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स को Apple TV पर ऐड-फ्री ओरिजिनल कंटेंट और Apple Arcade पर गेम्स का एक बड़ा कलेक्शन भी मिलेगा.

Apple TV 

Image Credit: Airtel

999 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में परिवार के तीन लोगों को जोड़ा जा सकता है. इसमें फास्टलेन टेक्नोलॉजी के साथ अनलिमिटेड डेटा और स्पैम प्रोटेक्शन की सुविधा भी दी गई है.

फैमिली पोस्टपेड प्लान

Image Credit: Airtel

1,199, 1,399 और 1,799 के पोस्टपेड प्लान के यूजर्स को भी iCloud Plus, Apple TV और Apple Arcade का मुफ्त एक्सेस मिलेगा (इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा). 

अपग्रेड प्लान

Image Credit: Airtel

ग्राहक एयरटेल ऐप के जरिए या किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर इन प्लान्स को आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं. 

एयरटेल ऐप

Image Credit: Airtel

ऐप्पल टीवी ग्राहकों को प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्में उपलब्ध कराता है, जबकि ऐप्पल आर्केड पर बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है. 

प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज 

Image Credit: Airtel

इस प्लान में अन्य लाभों के साथ-साथ Apple TV+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar और Airtel Xstream Play भी शामिल हैं. 

ऑफर्स

Image Credit: Airtel