Airtel पोस्टपेड यूजर्स की मौज होने वाली है 

20 May 2026

Author: Suryakant

एयरटेल ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए premium priority postpaid सर्विस स्टार्ट की है. इस सेवा को लेने वाले एयरटेल ग्राहकों को अन्य ग्राहकों से बेहतर 5G कनेक्टिविटी मिलेगी.

प्रायोरिटी पोस्टपेड 

Image Credit: Social

प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर ने अपने नेटवर्क को अपग्रेड किया है. एयरटेल ने इसके लिए 5G स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग किया है.

5G स्लाइसिंग तकनीक

Image Credit: Social

प्रायोरिटी पोस्टपेड यूजर्स की कॉल भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ड्रॉप नहीं होगी और उनके फोन में नेटवर्क भी बेहतर मिलेगा. जब नेटवर्क पर अधिक दबाव होगा, तब भी प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस लेने वाले ग्राहकों के सिग्नल ड्रॉप नहीं होंगे.

बेहतर सिग्नल

Image Credit: Social

अमेरिका, सिंगापुर, UK और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5G सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं. भारत में ऐसा करने वाला एयरटेल पहला ऑपरेटर है. 

एयरटेल

Image Credit: Social

प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस के लिए एयरटेल ने कई सारे प्लान लॉन्च किए हैं. सिंगल कनेक्शन प्लान 449 रुपये प्लस जीएसटी (महीना) से स्टार्ट होता है.

प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान

Image Credit: Social

प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान के साथ यूजर्स को Adobe Express Premium, 00GB cloud storage समेत कई OTT ऐप्स फ्री मिलने वाले हैं. 

फ्री ऐप्स और OTT

Image Credit: Social

प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस का सबसे महंगा प्लान 1749 प्लस जीएसटी (महीना) का है जिसमें 5 कनेक्शन के साथ Netflix, Amazon Prime, JioHotstar सहित कई ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलने वाला है. 

OTT एक्सेस 

Image Credit: Social

पहले से पोस्टपेड इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को इस सर्विस का लाभ मिलेगा. प्रीपेड यूजर्स एयरटेल थैंक्स ऐप में जाकर इस सर्विस के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

 एयरटेल थैंक्स ऐप

Image Credit: Social