Ai+ Nova 2 Ultra 5G और Ai+ Nova 2 5G लॉन्च 

09 Apr 2026

Author: Suryakant

Ai+ Nova 2 सीरीज लॉन्च हो गई है. कंपनी ने Ai+ Nova 2 Ultra 5G और Ai+ Nova 2 5G के साथ Ai+ Nova Flip 5G भी लॉन्च किया गया है. 

Ai+ Nova 2 सीरीज

Image Credit: Ai+

Ai+ Nova 2 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज का दाम 8999 रुपये है. Ai+ Nova 2 Ultra 5G का 6GB + 128GB वाला बेस मॉडल 16999 रुपये में उपलब्ध होगा.

कीमत

Image Credit: Ai+

Nova Flip 5G का दाम 29999 रुपये है. Ai+ Nova 2 5G 14 अप्रेल से और Ai+ Nova 2 Ultra 5G 17 अप्रेल से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे. 

उपलब्धता

Image Credit: Ai+

Ai+ Nova 2 5G ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा.  Ai+ Nova 2 Ultra 5G में यूजर्स को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड ऑप्शन मिलेंगे. 

कलर ऑप्शन

Image Credit: Ai+

Ai+ Nova 2 5G में 6.745 का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है. Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगा हुआ है.

डिस्प्ले

Image Credit: Ai+

Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट लगा हुआ है. Nova 2 5G में यूजर्स को Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलेगा.

प्रोसेसर

Image Credit: Ai+

Ai+ Nova 2 सीरीज के डिवाइस Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करते हैं. Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 50MP का सोनी सेंसर लगा हुआ है. 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Image Credit: Ai+

Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6,000mAh की बैटरी लगी हुई है. Nova 2 5G  में 18W और अल्ट्रा मॉडल में 33W चार्जिंग का सपोर्ट है. 

बैटरी 

Image Credit: Ai+