युवराज सिंह. ये नाम सुनते ही कितने वाकये सामने तैर जाते हैं. 2007 वर्ल्डकप मेंमारे वो 6 छक्के. 2011 वर्ल्डकप में मैन ऑफ द सीरीज. और न जाने क्या क्या. मगर हरखिलाड़ी का खराब समय आता है. वही अब युवराज सिंह का चल रहा है. इतना खराब कि 18दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में युवराज सिंह का नाम आया तो फ्रेंचाइजीजएक दूसरे की बगलें झांकती दिखीं. किसी ने लिफ्ट नहीं मारी. युवी अनसोल्ड रहे. लगाइस बार फुल बेइज्जती होनी है. फिर अंतिम दौर में मुंबई इंडियंस युवी के लिए तारणहारबनके आई और युवी को बेस प्राइस पर खरीद लिया.युवराज सिंह ने इस मसले पर मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया. वो बोले - पहले राउंड केऑक्शन में नहीं खरीदे जाने के बाद मुझे कोई निराशा नहीं थी. मुझे पहले से ही लगा थाकि मैं पहले राउंड में नहीं लिया जाऊंगा. इसका कारण आसान सा है. जब आप कोई आईपीएलटीम चुन रहे होते हैं तो युवाओं की तरफ देखते हैं. मैं अपने करियर के ऐसे दौर मेंहूं जहां यह सोच लिया जाता है कि यह करियर का आखिरी दौर है. हालांकि मुझे उम्मीद थीकि अंतिम राउंड में जरूर मुझे कोई टीम खरीदेगी.युवराज को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.युवराज ने ये भी कहा कि उन्हें पहले से लग रहा था कि मुंबई की टीम ही उनको खरीदेगी.वो बोले - मुझे लग रहा था कि मुंबई टीम में ही शामिल किया जाएगा. सच कहूं तो मैं इससाल खेलने के मौके की तलाश में था. अच्छा लगा कि आकाश अंबानी ने मेरे बारे मेंसोंचा. भरोसा जताया. वहां जहीर खान, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा भी मिलेंगे जिनकेसाथ मैंने काफी क्रिकेट खेली है. आपको ऐसा सपोर्ट मिलता है तो आप बेहतर करने के लिएप्रेरित होते हैं. युवराज ने आईपीएल के लिए तैयारी करने का भी प्लान बताया. वो बोले- रणजी ट्रोफी और फिर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी में मैं खेलूंगा. इससे आईपीएलकी तैयारी में मुझे मदद मिलेगी. युवराज ने अपने रिटायरमेंट और फ्यूचर पर भी बोला.उन्होंने कहा - अभी मुझमें रनों की भूख बाकी है और मैं अपने जुनून को लेकर खेल रहाहूं. 2019 वर्ल्ड कप के बाद भविष्य पर कोई फैसला लूंगा. फिलहाल 3-4 महीने क्रिकेटमें मेरे लिए काफी अहम हैं. मैं उसी पर फोकस करना चाहता हूं.सिक्सर किंग युवराज.ये सब तो हो गई बातें. पर इन बातों में पुराने वाले युवराज दिखे. फाइटर युवराज. जोशसे भरे. कुछ करने को आतुर. जैसे अब भी उन्हें कुछ साबित करना है. पर ये जोश मैदानपर कितना दिखेगा, देखने वाला यही होगा. देखने वाला होगा कि युवराज का बल्ला कितनाकमाल दिखाता है इस बार के आईपीएल में. क्योंकि इसी से तय होगा युवराज का भविष्य.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें - वापसी की तैयारी कर रहे स्टीव स्मिथ का ये वीडियो देख सौरव गांगुली याद आते हैंथर्ड अंपायर ने इसे भी आउट दे दिया, मगर सामने वाले कप्तान ने जो किया वो मजेदार थाइस क्रिकेट मैच में टॉस के लिए सिक्के की जगह बल्ला क्यों उछाला गया?बिग बॉस 12: श्रीसंत इंग्लैंड के खिलाफ उस सीरीज़ को याद करके रो रहे हैं, जिसमेंइंडिया बुरी तरह हारी थीलल्लनटॉप वीडियो देखें-