#ArshdeepSingh #Khalistan #INDvsPAK रविवार, 4 सितंबर की रात एशिया कप में भारत औरपाकिस्तान का मैच हुआ. भारत ने आखिरी ओवर्स में ये मैच गंवा दिया. पाकिस्तान नेपांच विकेट और एक गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. और जैसा कि होना ही था,मैच के बाद खूब बवाल मचा.लेकिन इस बवाल की शुरुआत मैच खत्म होने से पहले ही हो गईथी. बात 18वें ओवर की तीसरी गेंद की है. रवि बिश्नोई बोलिंग कर रहे थे. नए-नए आएआसिफ अली के खिलाफ़ पिछली ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच की जोरदार अपील हुई थी.वहां बचे आसिफ ने ऑफ स्टंप के बाहर की इस फुल गेंद पर स्लॉग स्वीप करना चाहा. लेकिनगेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्डमैन पर खड़ी हो गई.यह बहुत आसान कैच था. लेकिन देखकर ऐसा लगा कि अर्शदीप ने इसे बहुत कैजुअली लिया औरगेंद उनके हाथ में आकर छिटक गई. इस कैच के गिरने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बवालशुरू हो गया. लोगों ने खालिस्तानी हैशटैग के साथ अर्शदीप सिंह की ट्रोलिंग शुरू करदी. देखते ही देखते हजारों ट्वीट्स हुए. मामला इतना बढ़ा कि कई दिग्गजों को आगे आकरअर्शदीप को सपोर्ट करना पड़ा. देखिए वीडियो.