बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी. अगले कुछ दिनों तक क्रिकेट का सबसे बड़ा केवर्ड. इस ट्रॉफीका पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. इस डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर कैप्टनकोहली ने पहले बैटिंग का फैसला किया. शुरुआत में यह फैसला सही नहीं लगा. दिन कीदूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ आउट हो गए. जल्दी ही मयंक अग्रवाल भी आउट हो गए. इसकेबाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली. दोनों नेमिलकर लगभग 32 ओवर बैटिंग की. टीम इंडिया ने 32 के टोटल पर मयंक का विकेट गंवायाथा. 50वें ओवर में जब पुजारा आउट हुए, तब तक स्कोरबोर्ड पर 100 रन टंग चुके थे.इनमें से 43 रन पुजारा ने बनाए. जिस ड्रामे का ज़िक्र हमने हेडिंग में किया, वो पलयही था. जब पुजारा आउट हुए. दरअसल कुल 160 गेंद खेलने वाले पुजारा ने अपना पहलाचौका मारा नेथन लॉयन को, अपनी पारी की 148वीं बॉल पर. स्पिन के अच्छे प्लेयरपुजारा, लॉयन को देखने के बाद उत्साहित हो गए. लॉयन के नौवें ओवर में उन्होंनेलगातार दो चौके मारे. और शायद यहीं से उनका ध्यान भंग हुआ.# खूब हुआ ड्रामा50वां ओवर एक बार फिर से लॉयन के हाथ में था. तीन गेंदें निकल गईं. पुजारा लगातारस्पिन पर स्टेप-आउट होकर खेल रहे थे. चौथी बॉल पर भी उन्होंने वही किया. बॉल उनकेपैड से लगकर लेग गली में खड़े मार्नस लबुशेन के पास गई. ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार अपीलकी. पुजारा लगभग वॉक भी कर गए. इधर कैच लेने वाले फील्डर लाबुशेन अपने पहले रिएक्शनमें श्योर नहीं थे. उन्हें भरोसा नहीं था कि बॉल, बल्ले से लगकर आई है. लेकिन स्लिपमें खड़े स्टीव स्मिथ को पूरा यकीन था. उन्होंने जोर देकर कैप्टन टिम पेन को रिव्यूके लिए मनाया. पेन ने रिव्यू लिया और पुजारा आउट करार दिए गए.Cheteshwar Pujara Gets Out On Nathan Nyon's Bowling- He scored 43 Runs In 160 Balls - Now India Is 107 For 3 After second Session -Indian Cricket Team Is Playing Little Slowly - Now Night Time WillStart#INDvsAUS #PinkBallTest #IndiavsAustralia pic.twitter.com/PF0nAflklC — ALLABOUT INDIAN CRICKET (@Cricket_India07) December 17, 2020 एक ही बॉल में बल्लेबाजने अंपायर से पहले खुद को आउट दिया, कैच लेने वाला प्लेयर और अंपायर उससे सहमत नहींथे. कैप्टन और बोलर को छोड़ स्लिप के फील्डर ने DRS पर जोर दिया और अंत मेंबल्लेबाज आउट हो गया. इस डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन यह सबसे ज्यादा इवेंट और ड्रामेवाली गेंद रही.