यूपी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की एक लिस्ट जारी की है. इसमें 81 लोगों के नाम हैं,जिनमें से एक नाम गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान का भी है. हालांकि डॉक्टर ने अपना एकवीडियो जारी कर सफाई दी है. पर पुलिस अपनी बात पर अड़ी है. जानकारी के मुताबिकगोरखपुर जिले में अभी तक 1562 हिस्ट्रीशीटर थे. इस लिस्ट में 81 नए नाम जोड़े जानेके बाद आंकडा 1643 हो गया है. देखिए वीडियो.