इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया. दूसरा टेस्ट और चौथा दिन. ऑस्ट्रेलिया ऑल आउट हो गई औरइंडिया को जीतने के लिए 287 रन का टार्गेट मिला. इंडिया ने बैटिंग करनी शुरू की औरपहले ही ओवर में पहला विकेट गिर गया. सच्चाई ये है कि किसी को भी इसमें कुछ भी अजीबनहीं लगा. राहुल या विजय में कोई न कोई पहले या दूसरे या बहुत हुआ तो तीसरे ओवर मेंफकीरों की तरह झोला उठा के चला ही जाता है. पुजारा आये और वो भी चलते बने. कोहलीआये और 17 रन बनाकर निकल लिए.