Ind vs Eng: केएल राहुल ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ़ टीम इंडिया के लिए ये सबसे बड़ा चैलेंज!
इंडियन टीम वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच खेलने के लिए इकाना स्टेडियम लखनऊ पहुंच गई है. टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल ने BCCI के एक वीडियो में अपनी दिल की बाते शेयर की है. राहुल ने हार्दिक की इंजरी पर अपनी बात रखी है.
.webp?width=210)
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) लखनऊ पहुंच गए है. टीम इंडिया के साथ. भारत को यहां इंग्लैंड (Ind vs Eng) के खिलाफ़ वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच खेलना है. राहुल की इस मैदान से कई खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हैं. IPL में यही मैदान उनका होम ग्राउंड है. इसी साल 1 मई को राहुल RCB के खिलाफ चोटिल हो गए थे. राहुल ने बताया, यहां पहुंचते ही उनका दिल ज़ोर से धड़कने लगा.
राहुल इंग्लैंड के खिलाफ़ रविवार (29 अक्टूबर) को होने वाले मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं. इससे पहले BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें राहुल ने बताया,
मैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हूं. मैं IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलता हूं. ये मेरा होम ग्राउंड है. ये मेरे दिल के बहुत क़रीब है. जब हम पिछले साल यहां खेल रहे थे, तब यहां के लोगों ने हमे शानदार सपोर्ट दिया था. बहुत प्यार दिया था. पहली बार मुझे लखनऊ और यूपी का पूरा सपोर्ट देखने को मिला था.
राहुल ने आगे बताया, यहां आते ही उन्हें किस बात का डर सताने लगा.
मैंने अपने ट्रेनर रजनी सर से कहा, मेरे दिल ज़ोर से धड़क रहा है. मैं पिछली बार जब यहां था, मेरा एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा था (केएल अपनी इंजरी की बात कर रहे थे). वो मेरे करियर का मुश्किल दौर था. यहां की यादें मिली-जुली हैं. आख़िरी में जो चीज़ें होती हैं, वो हमारे साथ ज्यादा वक्त तक रहती हैं. उस इंजरी का मुझपर और मेरे करियर पर काफ़ी इम्पैक्ट था. वो मेरे लिए कोई अच्छा मोमेंट नहीं था. भारत के लिए खेलते हुए मुझे बहुत इंजरीज़ हुई हैं. ये किसी भी एथलीट के लिए अच्छी फीलिंग नहीं है, बार-बार इंजर्ड होना. बार-बार सर्जरी करवाना किसी भी प्लेयर के लिए ख़राब फीलिंग है.
उस इंजरी के बाद राहुल लगभग 5 महीने क्रिकेट से दूर थे. राहुल का मानना है कि इंजरी हमें बहुत कुछ सिखाती है. इंजरी और सर्जरी से लौटना, मानसिक रुप से काफ़ी चैलेंजिंग होता है. उन्होंने आगे कहा ये भी कहा कि ये ब्रेक उन्हें सही समय पर मिला. वो वापस लखनऊ आकर बहुत खुश हैं और नई यादें बनाना चाहते हैं.
राहुल ने सूर्या पर क्या कहा?टीम इंडिया के उपकप्तान का रोल अदा कर रहे केएल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव पर भी बात की. हार्दिक पंड्या की इंजरी के बाद सूर्या को प्लेइंग XI में जगह मिली है.
हार्दिक टीम के बहुत ज़रूरी मेंबर रहे हैं. वो टीम के लिए एक बहुत ज़रूरी रोल प्ले करते हैं. उनका टीम में ना होना हमारे लिए एक बड़ा मिस है. हमें अभी जो स्थिति है, उसपर ध्यान देना है. सूर्या को शायद फिर मौका मिलेगा और हम सब जानते हैं सूर्या क्या कर सकते हैं. जब तक हार्दिक वापस नहीं आते, हम सूर्या पर भरोसा कर रहे हैं.
राहुल ने वीडियो में आगे ये भी कहा कि टीम इंडिया को पहले बैटिंग का मौका मिले, तो ये उनके लिए एक अच्छा चैलेंज होगा. बता दें, इस वर्ल्ड कप में इंडिया ने अब तक अपने पांचों मैच में जीत हासिल की है. हालांकि, सभी मैच में रोहित शर्मा की टीम ने चेज़ किया है और टार्गेट को पार किया है. भारत फिलहाल वनडे वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल के शिखर पर है.
(ये ख़बर हमारी इंटर्न जागृति ने लिखी है.)
वीडियो: हार्दिक पंड्या चोट के चलते तीन मैच से बाहर थे, ये अपडेट और डरा देगी

