'असली दावेदार तो इंग्लैंड है पता नहीं कैसे T20 में इंडिया फेवरेट हो गई'
माइकल वॉन ने ये क्या कह दिया?
Advertisement

मोहम्मद शमी का समर्थन करने पर विराट कोहली की बेटी के रेप की धमकी दी गई. (फोटो: AP)
माइकल वॉन. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं. आजकल इंडियन क्रिकेट टीम पर कमेंट्स करके मौज काट रहे. ऐसे ही कमेंट्स की सीरीज में वॉन ने अब T20 वर्ल्ड कप में भारत के चांसेज पर कुछ बोला है. वॉन ने UAE और ओमान में हो रहे T20 वर्ल्ड कप में भारत के फेवरेट होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वॉन का कहना है कि कोहली की टीम पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में बहुत पिछड़ी हुई दिखी है. वॉन की मानें तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर से शुरू हुए T20 वर्ल्ड कप को जीतने की प्रबल दावेदार है.
वैसे बाकी लोगों की मानें तो बैटिंग और बोलिंग दोनों को देखते हुए विराट कोहली की टीम इस बार T20 वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार है. इंडिया 24 अक्टूबर को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से अपने कैम्पेन की शुरुआत करेगी. वॉन ने T20 वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हुए बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा,
'मेरे लिए इंग्लैंड फेवरेट्स हैं. मुझे नहीं पता कि भारत ने T20 क्रिकेट में कैसे फेवरेट्स का टैग हासिल कर लिया. मैं सोचता हूं कि वे आखिरी कुछ टूर्नामेंट्स में बहुत पिछड़े हुए दिखे हैं. वेस्ट इंडीज़ और पाकिस्तान खतरा होंगे. मैं पाकिस्तान को पूरी तरह से नकार नहीं सकता. न्यूज़ीलैंड के पास हाई-क्लास प्लेयर्स हैं और आपको पता है कि वे मैच जीतने की स्ट्रैटेजी के साथ आएंगे.मैं कहना चाहूंगा कि मैं ऑस्ट्रेलिया को बहुत भाव नहीं देता. T20 क्रिकेट में वे संघर्ष करते हैं. ग्लेन मैक्सवेल असाधारण हैं इसलिए उन्हें इस टूर्नामेंट में बेहतरीन करना ही होगा. लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया को बहुत अच्छा करते नहीं देख रहा. इंग्लैंड, इंडिया, वेस्ट इंडीज़, न्यूज़ीलैंड, ये चार और हालात के चलते शायद पाकिस्तान.'पूर्व इंग्लैंड कप्तान का मानना है कि इस टूर्नामेंट में पिच की भूमिका अहम होगी. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का ज़िक्र करते हुए वॉन ने कहा कि चूंकि ये सब पिच पहले से यूज की हुई और स्लो होंगी. इसलिए शायद 150-160 का स्कोर डिफेंड किया जा सकेगा. हालांकि वॉन की इन तमाम बातों में एक बात मिसिंग है- स्लो और स्पिन फ्रेंडली पिच पर इंग्लैंड का प्रदर्शन. अगर वॉन उसकी ओर ध्यान दे देते तो शायद इंग्लैंड को इतना हाई रेट ना करते.

.webp?width=60)

