MI में क्या है रोहित का फ्यूचर? टीम मैनेजमेंट लेगा बड़ा कॉल
IPL 2027 से पहले रोहित को ज्यादा मैच भी नहीं खेलने हैं. वह T20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. MI का टीम मैनेजमेंट रोहित की फॉर्म के हिसाब से अगले सीजन से पहले बड़ा कॉल ले सकता है.

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर खत्म हो गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लीग राउंड के आखिरी मैच में MI को 30 रन हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. इस सीजन MI का प्रदर्शन देखकर यह तय माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले टीम में काफी बदलाव हो सकते हैं. इन बदलावों का असर MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर भी पड़ सकता है.
रोहित शर्मा बीच सीजन हुए चोटिलरोहित शर्मा ने दो साल पहले T20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद से वो केवल IPL में ही खेलते हैं. रोहित दो सीजन पहले तक टीम के कप्तान भी थे, लेकिन अब वह केवल एक बैटर के तौर पर टीम में हैं. ऐसे में बैट से उनकी परफॉर्मेंस ही उनकी जगह जस्टिफाई कर पाएगी.
इस सीजन रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वो सारे मैच भी नहीं खेल पाए. इंजरी की वजह से रोहित को पांच मैचों में बाहर रहना पड़ा. वापसी हुई तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले.
IPL 2026 में रोहित ने कुल 9 मैच खेले. 35.37 की औसत से 283 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो पचासे भी आए. लेकिन जिस समय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसी वक्त हिटमैन का बल्ला शांत हो गया. राजस्थान के खिलाफ नॉकआउट के आखिरी मैच में रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए.
यह भी पढ़ें- कॉर्बिन बॉश को कम मौके दिए, मुंबई इंडियंस ने बड़ी गलती कर दी
फिटनेस और फॉर्म देगा साथ?KKR और लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा बाकी टीम के खिलाफ रोहित संघर्ष करते ही दिखे. टीम ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया. अब सोचने वाली बात यह है कि क्या अगले सीजन में मुंबई इस तरह के फॉर्म में उनको टीम में जगह देगी.
यहां मामला सिर्फ रनों तक सीमित नहीं है. उनकी उम्र भी साथ नहीं दे रही है. अगले सीजन तक वह लगभग 40 साल तक हो जाएंगे. ऐसे में उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है.
अगले सीजन से पहले रोहित को ज्यादा मैच भी नहीं खेलने हैं. वह T20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. और केवल वनडे में एक्टिव हैं. अब इसका उनके फॉर्म पर क्या असर होगा, ये आने वाले समय में देखने को मिलेगा. MI का टीम मैनेजमेंट रोहित की फॉर्म के हिसाब से अगले सीजन से पहले बड़ा कॉल ले सकता है.
वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

