The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 Riyan Parag Worrying fitness Update After RR Qualify For Playoffs

RR प्लेऑफ में तो पहुंची, लेकिन कप्तान रियान ने टीम की टेंशन बढ़ाई

Riyan Parag ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि वह 100 परसेंट फिट नहीं है. लेकिन मेंटल स्ट्रेंथ ने उनके लिए चीजें आसान कर दीं.

Advertisement
pic
24 मई 2026 (अपडेटेड: 24 मई 2026, 12:30 AM IST)
riyan parag, ipl 2026, rajasthan royals
रियान पराग ने इस सीजन पहली बार फुल टाइम कप्तानी की है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. लेकिन इस गुडन्यूज के साथ ही टीम के कप्तान रियान पराग ने फैंस की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने रख दी. रियान ने खुलासा किया है कि वह पूरी तरह फिट नहीं है. उन्होंने रवींद्र जडेजा को लेकर भी एक बड़ा अपडेट दिया है. 

फिट नहीं हैं रियान पराग

रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि वह 100 परसेंट फिट नहीं है. लेकिन मेंटल स्ट्रेंथ ने उनके लिए चीजें आसान कर दीं. रियान ने कहा,  

मैं सच कहूं तो पूरी तरह से फिट नहीं हूं. यह सब मेरी मानसिक मजबूती की वजह से ही मुमकिन हो पाया. मुझे आज का मैच नहीं खेलना था. लेकिन मैं प्लेऑफ में खेलूंगा . 

रियान ने यहां रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर को लेकर भी फिटनेस अपडेट दिया. उन्होंने बताया,

 जोफ्रा पूरी तरह ठीक हैं, वह चट्टान की तरह मजबूत हैं. जड्डू भाई को थोड़ी-बहुत चोटें लगी हैं. पर वह जरूर वापसी करेंगे. हमें तो काफी पहले ही क्वालिफ़ाई कर जाना चाहिए था. हमने कई मौके गंवा दिए. हम लगातार तीन मैचों से पिछड़ रहे हैं. उम्मीद है कि हम अपनी सभी गलतियों से सीखेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें- MI में क्या है रोहित का फ्यूचर? टीम मैनेजमेंट लेगा बड़ा कॉल

रियान ने सहासी फैसलों को दिया श्रेय

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में रियान पराग की स्ट्रैटजी कामयाब रही. आर्चर को बैटिंग के लिए ऊपर भेजा गया. जहां उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बना दिए. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए आर्चर 17 रन देकर तीन विकेट भी लिए. जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बड़े विकेट शामिल थे. पराग ने कहा कि इन साहसिक फैसलों ने ही टीम को जीत दिलाई. उन्होंने कहा,

सच कहूं तो इस सीज़न में मैंने कई साहसी फ़ैसले लिए हैं. मुझे इसी तरह से कप्तानी करना पसंद है. मैं असम टीम की कप्तानी भी इसी तरह से करता हूं. आपको मौके भुनाने पड़ते हैं, यह कोई जुआ नहीं है. बेशक, आप इस बारे में काफी सोचते हैं. जब चीजें योजना के मुताबिक होती हैं, तो बहुत अच्छा लगता है. हम जीत गए हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है.

राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगकारा ने प्रेशर में संयम बनाए रखने के लिए टीम के बॉलर्स की तारीफ की. उन्होंने कहा,

पिछले टाइम-आउट के दौरान, हमारी बातचीत का मुख्य मुद्दा यही था कि हम अपनी योजनाओं पर टिके रहें और अपना संयम न खोएं. सभी गेंदबाजों ने शानदार काम किया.

राजस्थान रॉयल्स ने मैच में आठ विकेट पर 205 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 175 रन ही बना पाई. RR ने ये मैच 30 रनों से जीत लिया. जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()