The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs eng virat kohli dismissal on duck fans started trolling him

ज़ीरो पर आउट हुए कोहली को जनता ने 'गोट' से 'डक' बना दिया, आप किस साइड?

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ Virat Kohli डक पर आउट हो गए. इंटरनेट की जनता ने शुरू कर दी ट्रोलिंग. पर ये कितना सही है?

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 29 अक्तूबर 2023, 10:00 PM IST)
Virat Kohli Duck Dismissal in Ind vs Eng
विराट कोहली डक पर आउट हो गए (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया और इंग्लैंड (IND vs ENG). रोहित शर्मा की टीम ने इस मैच को जीत लिया है. गेंदबाज़ों ने लाज बचा ली, मगर भारत की बैटिंग को देखते हुए फ़ैन्स पूरे वक़्त नाखून चबा रहे थे. पहले शुभमन गिल, फिर विराट कोहली और फिर श्रेयस अय्यर. तीन बल्लेबाज़ 40 रनों पर पवेलियन लौट गए थे. इन सब के बीच एक ऐसी भी चीज़ हुई, जिसकी फ़ैन्स को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी – फ़ॉर्म में चल रहे कोहली (Virat Kohli) का बिना खाता खोले ही वापस लौट जाना. 

कोहली को डेविड विली ने आउट किया. कोहली आगे बढ़कर खेलना चाह रहे थे, मगर मिड-ऑफ़ पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे. वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोहली डक पर आउट हुए हैं. वनडे और टी20 मिलाकर कोहली 9 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. और, कुल 56 पारियों में ये उनका पहला डक है. 

ये भी पढ़ें - बाबर के आउट होने पर क्या बोले विराट कोहली?

पर खिलाड़ी चाहे कितना भी बड़ा हो, सोशल मीडिया पर लोग किसी को नही बख़्शते. शून्य पर गिर जाने के बाद इंटरनेट की जनता ने कोहली को भी जमकर ट्रॉल किया. लोग कोहली की तस्वीर को ‘डक’ यानी बत्तख के चेहरे के ऊपर लगा कर उनका मज़ाक उड़ाने लगे. इतना ही नही, कुछ ने तो विराट को डेस्पेरेट तक कह दिया. पर ये कितना सही?  

एक यूज़र ने X पर लिखा- “यह (विकेट) खुद उनके उतावले होने के कारण हुआ है." 

एक यूजर ने तो कोहली को 'चोकर' तक कह दिया.एक्स के पोस्ट पर लिखा-  

“अरे, कोहली बड़े मैचों में आउट ही होते हैं. रोहित और राहुल उनसे कई गुना ज्यादा अच्छे हैं.”

वहीं, स्वाति नाम की एक यूज़र ने सचिन तेंदुल्कर के कथित रिएक्शन को पोस्ट किया -

कोहली वन-डे वर्ल्डकप में अब तक 32 पारियों में 50 से ज़्यादा की औसत से 1384 रन बना चुके हैं. वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नम्बर पर हैं.

क्या ये रिएक्शन सही है? 

विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में रहे हैं. टीम इंडिया ने इस मैच से पहले तक अपने सारे मैच चेज़ करते हुए ही जीते थे. ऐसे में विराट का रोल बहुत अहम था. इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच से पहले विराट ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन्स बनाए थे. 87 रन की पारी खेल रोहित शर्मा अब विराट से आगे हैं. हालांकि, रोहित भी इस टूर्नामेंट में डक पर आउट हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़. हमारा कहना है कि भाई, 88 की औसत से जो बल्लेबाज़ बैटिंग कर रहा है, एक शतक और तीन पचासे लगाकर टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहा है, उसके एक मैच में फेल होने पर ही ट्रोल करना सही है? उसे चोकर जैसी चीज़ें कहना सही है? विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 95 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 85 रन की ज़रूरी पारियां खेली हैं और टीम को मैच जिताया है. 

मैच में क्या हुआ? 

मैच के बारे में बताएं तो इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. फैसला सही साबित हुआ. क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को चलता किया, और विराट कोहली डक पर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी नहीं चले. इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और 91 रन की पार्टनरशिप बनाई. रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेल भारत को 230 के पास पहुंचाया था.

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 30 रन पर दाविद मलान के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. यहां से इंग्लैंड के विकेट्स का पतझड़ लग गया. जो रूट और बेन स्टोक्स तो खाता तक नहीं खोल पाए. ये पारी लड़खड़ाते हुए 129 पर ख़त्म हुई. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार विकेट और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए. भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना छठा मुक़ाबला जीत चुका है.  

(यह खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं जागृति ने लिखी है)

वीडियो: हार्दिक पंड्या के फिट होने पर बाहर बैठेंगे मोहम्मद शमी? वसीम अकरम ने रोहित को जरूरी सलाह दी है

Advertisement

Advertisement

()