The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Indian Star Shubman Gill’s Father Reacts To His Son Missing Out On Century At The Gabba

शुभमन की हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन पिता ने बताया असली दिक्कत क्या है!

कामयाबी में जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया, पिता ने वो बता दिया.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2021, 07:30 AM IST)
Img The Lallantop
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ओपनर की ज़िम्मेदारी को संभाला. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
साल 2020-21 में भारतीय क्रिकेट ने फिर से इतिहास रच दिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतकर सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. सीरीज़ की शुरुआत में पृथ्वी शॉ के फेल होने और रोहित शर्मा के ना होने पर युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू का मौका मिला. गिल ने इस मौके का फायदा उठाया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान भी अदा किया. शुभमन ने इस सीरीज़ में कुल तीन मैच खेले और 259 रन बनाए. लेकिन सीरीज़ के आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन वो शतक बनाने से सिर्फ नौ रनों से चूक गए. ब्रिस्बेन टेस्ट और सीरीज़ जीतने के लिए भारत को दूसरी पारी में शानदार शुरूआत चाहिए थे. शुभमन ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद एक बेहतरीन पारी खेली लेकिन वो शतक से ठीक पहले नैथन लायन की गेंद पर स्लिप एरिया में आउट हो गए. शुभमन का शतक पूरा ना कर पाने का मलाल उनके पिता लखविंदर सिंह को भी है. मोहाली के रहने वाले शुभमन के घर पर इस जीत का बड़ा जश्न मना. लेकिन उनके परिवार को शुभमन का शतक पूरा ना कर पाने का भी मलाल है, टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शुभमन के पिता ने कहा अगर वो शतक पूरा कर लेते तो उनका कॉन्फिडेंस बहुत ज़्यादा बढ़ जाता. उन्होंने कहा,
''शतक से शुभमन का कॉन्फिडेंस बढ़ता. वो काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि आखिर क्यों अचानक से उसने शरीर से दूर शॉट खेल दिया.''
लखविंदर सिंह ने आगे कहा,
''सीरीज की जितनी भी पारियों(छह) में उसने बल्लेबाजी की वो क्रीज़ पर काफी सहज दिखा. लेकिन मेरे लिए चिंता की बात यह है कि वह जिस तरह से आउट हुआ. वो ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को फॉलो कर रहा है और अब मुझे पूरा यकीन है कि बाकी टीमें इस चीज़ पर नजर रख रही होंगी. उम्मीद है कि वो इससे सीखेगा और इस गलती को आगे नहीं दोहराएगा.''
कोविड के बाद क्रिकेट की शुरुआत होने से ही शुभमन परिवार से दूर हैं. पहले वो IPL के लिए UAE रवाना हुए और उसके बाद सीधे तीन महीने लंबे दौरे के लिए वो ऑस्ट्रेलिया चले गए. ऐसे में उनके परिवार को शुभमन का बेसब्री से इंतज़ार है. उनके पिता ने कहा,
''पिछले छह महीने से हमने उसे सिर्फ टीवी स्क्रीन या वीडियो कॉल पर ही देखा है. वो पिछले छह महीने से बायो-बबल में है. हमें उसका बेसब्री से इंतजार है.''
शुभमन गिल ने बतौर ओपनर भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है. फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज़ के पहले दोनों मैचों के लिए भारत ने टीम का ऐलान किया है. जिसमें शुभमन गिल को भी बतौर ओपनर शामिल किया गया है.

Advertisement

Advertisement

()