The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Politics
  • rahul gandhi claimed Modi government will fall in a year BJP leaders reacts

'अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी', राहुल गांधी पर बीजेपी नेता बरस पड़े

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों और भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है.

Advertisement
pic
24 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:41 PM IST)
Rahul gandhi narendra modi
राहुल गांधी ने अगले एक साल में मोदी सरकार के गिरने का दावा किया है. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर राहुल गांधी के एक दावे ने हड़कंप मचा दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कांग्रेस की एक मीटिंग में कहा कि अगले एक साल के अंदर मोदी सरकार गिर जाएगी. उन्होंने इसकी वजह भी बताई. राहुल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो आर्थिक हालात हैं, वो जनता में असंतोष का कारण बनेंगे. लोगों में भारी नाराजगी होगी. मोदी सरकार को गिराने में इसकी अहम भूमिका होगी. राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में ये बातें कहीं. उनके ऐसा कहने पर बीजेपी नेताओं की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है. 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों और भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा,

राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी. इस वक्तव्य से साफ होता है कि राहुल गांधी अराजकता के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं. लेकिन देश की जनता उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी.

पात्रा ने आगे कहा कि मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है. यह सरकार निरंतर इसी प्रकार जनता-जनार्दन की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका बयान 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' की याद दिलाता है. जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी थी जो दिन में सपने देखता था. 

वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की ट्रेन पर किसने हमला किया?

Advertisement

Advertisement

()