The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • This is how you can make DIY sheet mask at home

बिना पैसे खर्च किए ऐसे बनाएं घर पर शीट मास्क!

आजकल काफी लोग शीट मास्क पर स्विच कर रहे हैं. ये स्किन पर ग्लो लाने का सबसे क्विक और आसान तरीका है.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2022, 12:28 PM IST)
DIY Sheet Mask
घर पर शीट मास्क बनाना है काफी आसान
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल स्किनकेयर पर लोग काफी ध्यान देने लगे हैं. महिला और पुरुष दोनों. जो एक अच्छी बात है. अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप जानते होंगे कि स्किनकेयर में कई तरह के ट्रेंड्स है जो आय दिन वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ अजीब और अटपटे भी होते हैं. एक ट्रेंड जो मुझे बहुत पसंद है और जो मेरी स्किन के लिए बहुत अच्छा काम करता है वो है… शीट मास्क. आजकल काफी लोग शीट मास्क पर स्विच कर रहे हैं. करे भी क्यों ना. ये स्किन पर ग्लो लाने का सबसे क्विक और आसान तरीका है. आपको बस पैकेट से एक शीट मास्क निकालना है और चेहरे पर लगा लेना है. 10-15 मिनट उसे लगे रहने देना और बस आप हो गए तैयार नेचुरल ग्लो के साथ. टीवी एड की तरह साउंड कर रहा है ना? पर ये सच में इतना सिंपल है.

इन मास्क की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपको बजट फ्रेंडली प्राइस पर भी मिल जायेंगे और अगर आप लग्ज़री ब्रांड्स के शौक़ीन हैं तो अच्छे-खासे महंगे सीट मास्क भी मार्केट में मौजूद हैं. काम एक ही है. आपकी स्किन को हायड्रेट करना और उसमें नेचुरल ग्लो लाना. आप मेकअप से पहले या रात को सोने से पहले कभी भी ये शीट मास्क लगा सकते हैं. काफी मल्टी-पर्पस इस्तेमाल हैं इनके.

मान लीजिये आपको कहीं जाना है या आपकी स्किन आपको डल नज़र आ रही है और आपके पास शीट मास्क नहीं है तो आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं. वो भी घर पर मौजूद इंग्रेडिएंट्स के साथ और वो भी बिना किसी खर्चे के . 
कैसे? आइये बताते हैं आपको दो ऐसे शीट मास्क जो आपकी स्किन को हायड्रेट करने में आपकी मदद करेंगे.

चेहरे पर ग्लो लाता है राइस वाटर 
राइस वाटर शीट मास्क

राइस वाटर आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा है. ये कोरियन स्किनकेयर रूटीन का काफी इम्पोर्टेन्ट हिस्सा है जो आपकी स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और उसमें नेचुरल ग्लो लाता है. इसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको आधे कप चावलों को अच्छे से धो लेना है और इन्हें पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ देना है. अब चावलों को छानकर उसके पानी को निकाल लेना है. इस पानी को आप किसी भी जार में स्टोर कर के रख सकते हैं. अब एक मसलिन या  मुलमुल कॉटन के कपड़े का टुकड़ा लें और उसे जार में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से कपड़ा उस पानी को अच्छे से सोख लेगा. अब इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. 
अपना चेहरा अच्छे से साफ करें और इस DIY शीट मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें. 20 मिनट के बाद मास्क हटायें और हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें. ये आपकी स्किन को नरिश करेगा और हेल्दी ग्लो देगा.

 एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है एलोवेरा 
एलोवेरा शीट मास्क

एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और कूलिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं. ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर आपके घर पर एलोवेरा का प्लांट है तो आप आसानी से ये DIY शीट मास्क बना सकते हैं.  सबसे पहले  एलोवेरा को बीच से काट लें और एक कटोरी में उसका जेल निकाल लें. अब इसमें वाटरमेलन जूस मिलाएं. ये आपकी स्किन को और ज्यादा हायड्रेट करेगा. अब पहले की ही तरह इस मिक्सचर में मसलिन या  मुलमुल कॉटन के कपड़े का टुकड़ा डालें और उसे आधे घंटे तक भिगो कर रख दें. उसके बाद उसे तीस मिनट के लिए ही फ्रिज में रख दें. चेहरे पर मास्क लगायें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चेहरे को हल्के हाथ से 5 मिनट के लिए मसाज करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद मॉइस्चराइज़र आ सीरम लगा लें.

है ना सिंपल. बस अपनी स्किन का ध्यान रखिये, सही डाइट लीजिये, नींद पूरी कीजिये और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश कीजिये. फिर देखिये कैसे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी.

टिप-टॉप: घर पर बनाएं ब्लैकहेड्स कम करने वाला टोनर, कुछ ही दिन में दिखेगा फायदा

Advertisement

Advertisement

()