The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • In Dahi Handi competition grandmother broke the pot in one go video viral

दही हांडी में दादी ने चढ़ कर सिर से फोड़ी मटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो देख लोग बोले- ये 'सुपर दादी' हैं.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2022, 10:47 PM IST)
janmasthmi viral video dahi handi competition
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर दही हांडी प्रतियोगिता का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक वृद्ध महिला, महिलाओं के झुंड के ऊपर चढ़कर बड़ी आसानी से मटकी फोड़ देती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग वृद्ध महिला को सुपर दादी बुला रहे हैं. ये वीडियो ट्विटर पर IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है.

बताया जा रहा है कि वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है. जन्माष्टमी के दिन दही हांडी का आयोजन किया जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है की सुपर दादी ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी हुई है. और बड़ी आसानी से वो पिरामिड पर चढ़ती हैं और एक बार में ही अपने सिर के जरिये मटकी को फोड़ देती है. वीडियो में पिरामिड भी औरतों ने ही बनाया हुआ है. इस वीडियो को शेयर करते हुए IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने लिखा, "बेजोड़ दादी".

शेयर किये जाने के बाद से वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. खबर लिखे जाने से अब तक इस वीडियो को 2.3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लगभग 12,000 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया. कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर दादी की तारीफ की. विनय नाम के एक यूजर ने लिखा, 

"उम्र सिर्फ एक नंबर है. उम्र को अपना दुश्मन बनने  से रोकें. जहां चाह, वहां राह"

सीथारमन और एक यूजर ने दादी की तारीफ में लिखा, 

" इस वीडियो में अच्छा खाना, रोज व्यायाम और अच्छे विचार दिखते हैं.

इंदिरा और अनुष नाम के यूजर ने लिखा,

"दादी जिनके ऊपर चढ़ी है उनके लिए भी ताली बजाओ. और तो यह सच है...उम्र तो बस एक नंबर है...या अभी तो मैं जवान हूं...स्त्री-शक्ति"

राकेश और मुहम्मद नाम के यूजर ने लिखा, 

"जबरदस्त दादी ने जोरदार मुक्का मारा. मुहम्मद ने कहा कि मा शा अल्लाह तंदरुस्त और इंस्पायर करने वाली दादी जान."

आमतौर पर दही हांडी प्रतियोगिता में पुरूषों को ही भाग लेते हुए देखा जाता है. दादी का ये वीडियो प्रेरणादायक है. 

वीडियो: शादी के बीच दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर, वायरल वीडियो की पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()