अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri)की संदिग्ध मौत की जांच कर रही CBI की टीम 15 सितंबर को प्रयागराज पहुंची. CBI टीमबाघम्बरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि के उस कमरे को खोलने आई थी, जो लगभग एक साल सेसील था. CBI की टीम ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महंत नरेंद्र गिरि केकमरे को खोला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंत के कमरे से 3 करोड़ रुपये कैश, 50किलो सोना और कुछ जमीनों के कागजात बरामद हुए हैं.