जब इजरायल और हमास के बीच युद्ध हुआ, तो दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आईं. पीएम मोदीने भी एक्स पर अपनी भावनाएं जताईं. कहा कि वो इस हमले में इजरायल के साथ हैं. लेकिनजैसे ही पीएम मोदी ने समर्थन की बात की तो सोशल मीडिया पर मणिपुर विषयक बातें होनेलगीं. एक बड़े खेमे ने कहा कि भारतवासी इजरायल हमास युद्ध में अपनी सहूलियत के हिसाबसे साइड ले रहे हैं. लेकिन हमारे देश में है मणिपुर, उसके बारे में क्यों सन्नाटाहै. देश दुनिया से जान जोखिम में डालकर युद्ध कवर करने तेलअवीव गए पत्रकारों सेपूछा जाने लगा कि क्या वो मणिपुर गए हैं? ऐसे में ये बात होनी जरूरी है कि मणिपुरकी स्थिति क्या है? वहाँ की पहाड़ियों और घाटी में क्या हो रहा है? सरकार कैसे आदेशपास कर रही है? और सबसे जरूरी सवाल कि क्या मणिपुर में खबरें दबाने की कोशिश की जारही है? देखें वीडियो.