उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है. यहां तीनलुटेरे पिस्टल दिखाकर एक दुकानदार के लाखों रुपये ले उड़े. घटना बुधवार, 17 अगस्तकी शाम 7 बजे कर्नलगंज थाना के कटरा इलाके में हुई. इंडिया टुडे से जुड़े आनंद कीरिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने दो दुकानों में लूट को अंजाम दिया. एक से उन्होंने5000 रुपये लूटे. वहीं दूसरी दुकान में रखे छह लाख रुपये लेकर भाग गए. इस लूट कावीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो.