The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Virat Kohli, in post match conference said injury of Bhuvneshwar Kumar is not serious

पाकिस्तान के विराट कोहली यानी बाबर के आउट होने पर क्या बोले विराट कोहली

विराट कोहली ने बताया, पाकिस्तान से खेलते वक्त वो वैसा नहीं सोचते, जैसा आप सोचते हैं.

Advertisement
pic
17 जून 2019 (अपडेटेड: 17 जून 2019, 06:56 AM IST)
Img The Lallantop
पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विराट कोहली. भुवनेश्वर कुमार पर उन्होंने ये बताया कि इंजरी गंभीर नहीं हुई. वो ज्यादा से ज्यादा दो-तीन मैचों में लौट आएंगे (फोटो: ESPN)
Quick AI Highlights
Click here to view more
संजय मांजरेकर ने कहा-
विराट कोहली, द विनिंग कैप्टन.
पहले बैटिंग पर क्या कहा विराट ने? अनाउंसमेंट सुनकर विराट मंच की तरफ बढ़े. पीछे स्टेडियम में बैठी भीड़ खुशी से चिल्लाई. मौका था 16 मई को हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस की. मांजरेकर ने कहा- भारत टॉस हार गया था. आप पहले फील्डिंग करना चाहते थे, मगर बैटिंग करनी पड़ी. लेकिन अब यहां से अगर आप देखें, तो सब बहुत बढ़िया हो गया? विराट ने जवाब दिया-
ईमानदारी से कहूं तो पहले फील्डिंग या पहले बैटिंग, इससे पिच पर कोई बहुत असर नहीं पड़ने वाला था. एक फैक्टर ये रहा कि हमारी बैटिंग में आधे टाइम के बाद जाकर बॉल ने टर्न होना शुरू किया. यही वो एक चीज थी, जो मुझे लगा कि अलग रही. हां, हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे. बारिश का अनुमान था. पिच का भी फैक्टर था. तो अगर आप सही से बॉलिंग करें, सही डायरेक्शन में गेंद डालें तो गेंदबाजों के लिए पर्याप्त मौके थे.
रोहित और राहुल की ओपनिंग पर क्या कहा? भारत-पाकिस्तान के मैच में भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और के एल राहुल ने की थी. राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए. इस साझेदारी पर बोलते हुए रोहित ने कहा-
रोहित ने बहुत अच्छी इनिंग खेली. मगर जो स्कोर हमने बनाया, उसके लिए टीम को साथ मिलकर खेलने की ज़रूरत थी. के एल राहुल ने रोहित के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी टीम को. फिर 75-77 रन बना लेने के बाद रोहित रुक ही नहीं रहा था. उन्होंने फिर दिखाया कि वो क्यों वन-डे मैचों के लिए इतने अच्छे खिलाड़ी हैं. अच्छी शुरुआत की वजह से मेरे लिए भी मैदान में आकर एक्सप्लोर करना मुमकिन हो पाया. फिर हार्दिक आया. हम अभी इसी फॉर्मूले पर चल रहे हैं. ये टेम्प्लेट ठीक काम भी कर रहा है. ये हमारे मिडिल ऑर्डर को खुलकर खेलने का स्पेस देता है. मैं टीम के लिए अपनी भूमिका निभाकर खुश हूं. टीम के बाकी लोग भी अपनी-अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिलहाल तो हमारा खेल बहुत अच्छा चल रहा है.
कुलदीप यादव की इंग्लैंड में बेस्ट परफॉर्मेंस मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार के हाथ में थोड़ा खिंचाव हो गया. वो मैच से बाहर गए और उनकी जगह विजय शंकर बॉलिंग के लिए आए. आकर पहली ही बॉल में उन्होंने विकेट लिया. मैच में टोटल दो विकेट पाए उन्होंने. कुलदीप यादव ने भुवनेश्वर की कमी महसूस नहीं होने दी. उन्होंने नौ ओवर में कुल 32 रन देकर दो विकेट निकाले. दो जमा-जमाए बैट्समैन को वापस भेजा. एक मेडन ओवर भी दिया. बाबर आजम को पाकिस्तान का विराट कोहली माना जाता है. उनका कुलदीप ने शानदार विकेट लिया. कुलदीप पर बोलते हुए विराट ने कहा-
लंबे स्पेल से मदद मिल रही थी उनको. वो जितने ओवर फेंक रहे थे, उतनी ज्यादा लय में आ रहे थे. मुझे लगता है कि जिस बॉल पर बाबर आज़म आउट हुए, वो शानदार थी. फिर जिस बॉल पर फ़कर जमान आउट हुए, वो भी बहुत अच्छी थी. ये गेम का बहुत अहम पॉइंट था. कुलदीप यादव जब से इंग्लैंड आए हैं, तब से ये उनकी सबसे अच्छी परफॉर्मेंस थी.
भारत-पाकिस्तान मैच के अगाध इमोशन पर क्या बोले? दोनों पड़ोसियों के मैच को लेकर जो हाइप होता है, इसे लेकर जो माहौल बनता है, उसके बारे में पूछे जाने पर विराट का जवाब था-
मुझे लगता है कि चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने हमसे बेहतर खेला. इसके अलावा हमने पाकिस्तान के साथ कुछ बेहद अच्छे मुकाबले खेले हैं. अगर आप इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर बहुत भावुक हो जाएं, या बेहद एक्साइटेड हो जाएं, तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं. इसीलिए हम पाकिस्तान के साथ खेलते हुए वैसा नहीं सोचते, जैसा प्रशंसक सोचते हैं. मुझे पता है कि प्रशंसकों को इस मैच का माहौल अच्छा लगता है. उन्हें मैच का लुत्फ़ भी उठाना चाहिए. मगर क्रिकेटर के तौर पर हमें ये समझना ज़रूरी है कि फील्ड पर चीजें कैसी होती हैं. फिर प्रफेशनल तरीके से खेलना चाहिए. आख़िरकार जो रिज़ल्ट आता है, वही मायने रखता है.
भुवनेश्वर पर क्या अपडेट है? एक चीज, जिसके बारे में लोग सबसे ज्यादा परेशान होंगे वो है भुवनेश्वर कुमार. उनकी इंजरी कैसी है, इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा कि कोई गंभीर बात नहीं हुई है. भुवनेश्वर को फिलहाल आराम दिया जाएगा. वो कुछ मैचों में, ज्यादा से ज्यादा तीन मैचों में गेम के अंदर लौट आएंगे. अभी टीम के पास शमी भी हैं. तो भुवनेश्वर की आने वाले मैचों में गैरमौजूदगी को लेकर टीम इंडिया उतनी परेशान नहीं है.
सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर

Advertisement

Advertisement

()