The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Narendra Modi flags off eight trains to boost connectivity to Kevadia Statue of Unity

रेल नेटवर्क से जुड़ा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, इन आठ जगहों से ट्रेनें शुरू

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 08:54 AM IST)
Img The Lallantop
यूपी से काशी केवड़िया एक्सप्रेस रवाना हुई. फोटो- PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
रविवार 17 जनवरी को पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन 8 नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है. केवड़िया में सरदार पटेल की प्रतिमा यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित है. इसे सरकार पर्यटन के नक्शे पर लाना चाहती है. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत के इतिहास में ये पहली बार है कि किसी जगह जाने के लिए आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है. https://twitter.com/narendramodi/status/1350682965928341504 केवड़िया के लिए वाराणसी (यूपी), दादर (महाराष्ट्र), अहमदाबाद (गुजरात), हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली), रीवा (एमपी), चेन्नई (तमिलनाडु) और प्रतापनगर (उत्तराखंड) से ट्रेनें शुरू की गई हैं. पीएम ने कहा कि अब देश भर से सैलानी यहां पहुंच सकेंगे. इन ट्रेनों में विस्टा डोम स्ट्रक्चर की सुविधा दी गई है. जिस वक्त ट्रेन चल रही होगी उस वक्त यात्री आस पास के नजारों का लुत्फ उठा पाएंगे. आपको बता दें कि विस्टा डोम कोच में बड़ी खिड़कियां होती हैं जिनके जरिए यात्री आस पास के नजारों को और बेहतर तरीके से देख सकते हैं, फोटोग्राफी आदि भी कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम ने केवड़िया रेलवे स्टेशन और ब्रॉडगेज़ लेन का भी उद्घाटन किया. खबर के मुताबिक केवडिया ऐसा पहला रेलवे स्टेशन है जिसको ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन दिया गया है. https://twitter.com/narendramodi/status/1350675720033480706 उन्होंने इस मौके पर कहा कि केवड़िया अब कोई छोटा-मोटा शहर नहीं रह गया है. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से ज्यादा लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. 50 लाख लोग अभी तक इस प्रतिमा को देख चुके हैं और एक अध्ययन के मुताबिक कुछ दिनों के बाद रोजाना एक लाख लोग यहां पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कारण आदिवासियों को रोजगार मिल रहा है, लोग मैनेजर बन रहे हैं, कैफे खोल रहे हैं और पर्यटक गाइड बन गए हैं. केवडिया इस बात का उदाहरण है कि कैसे इकोलॉजी और इकोनॉमी के संगम से रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मौसम और कोरोना महामारी बाधाओं के बीच भी केवड़िया को रेल से कनेक्ट कराने वाले प्रोजेक्ट को रिकॉर्ड वक्त में पूरा कर लिया गया. https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1350697922178912256 पीएम मोदी ने कहा कि केवड़िया के अलावा ये ट्रेन लाइनें मां नर्मदा के तट पर बसे करनाली, पोईचा और गरुड़ेश्वर जैसे स्थानों को भी कनेक्ट करेंगी. रेलवे देश के टूरिस्ट और आस्था से जुड़े सर्किट को भी सीधी कनेक्टिविटी दे रही है. कई रूट्स पर विस्टाडोम वाले कोच यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने वाले हैं. पिछले कुछ सालों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए काफी काम किया गया है.

Advertisement

Advertisement

()