The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man finds bugs and insects inside makhana he ordered from flipkart

Flipkart से मंगाए मखाने में निकले कीड़े, कस्टमर ने रिफंड मांगा तो जवाब क्या मिला?

एक कस्टरमर ने फ्लिपकार्ट से Farmley कंपनी का मखाना मंगाया था. पैकेट खोला तो मखाने के अंदर और बाहर कीड़े ही कीड़े थे. कस्टमर ने इसकी शिकायत करते हुए X पर तस्वीरें डालीं. अब लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग का अंतर समझा रहे.

Advertisement
pic
26 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:00 AM IST)
man ordered makhana from flipkart
ऑनलाइन ऑर्डर किए गए मखाने में कीड़े निकले थे. (बायीं ओर सांकेतिक तस्वीर: आजतक और दायीं ओर की तस्वीर: @i_siddharthshah)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक कस्टमर ने ऑनलाइन मखाना मंगाया था. फ्लिपकार्ट (Flipkart) से ऑर्डर प्लेस किया और पांच दिन बाद मखाने का पैकेट डिलीवर हुआ. लेकिन कस्टमर ने जब मखाने का पैकेट खोला, तो डर गया. पैकेट में मखाने के अंदर और बाहर कीड़े ही कीड़े थे. मखाने में रेंगते कीड़े देखकर कस्टमर ने इसकी शिकायत की. कीड़े वाले मखाने की तस्वीर खींची और पूरा मामला X (पहले ट्विटर) पर बताया.

सिद्धार्थ शाह नाम के यूजर ने X पर अपना ऑर्डर नंबर बताते हुए लिखा,

“मैंने Flipkart से फार्मली प्रीमियम फूल मखाना (Farmley Premium Phool Makhana) ऑर्डर किया था. जब मैंने पैकेज खोला तो उसमें कीड़े देखे. ये सब देखना भयानक था. इसके अलावा, प्रोडक्ट के लिए कोई रिटर्न पॉलिसी भी नहीं है."

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन मिल रहा सामान असली है या नकली, इन तरीकों से पहचानिए

सिद्धार्थ ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें मखाने के अंदर भी छोटे-छोटे कीड़े दिख रहे हैं. सिद्धार्थ ने आगे ये भी लिखा था, 

“फ्लिपकार्ट मेरी कस्टमर केयर कॉल का जवाब नहीं दे रही है. कृपया मेरे पैसे लौटा दीजिए.”

Flipkart ने क्या जवाब दिया?

इसके बाद Flipkart Support का रिप्लाई आया. कंपनी की ओर से औपचारिक जवाब आया कि ऑर्डर डिटेल प्राइवेट चैट में शेयर करें. ये भी कहा गया कि यूजर ऑर्डर की डिटेल X पर ना डालें क्योंकि वो सभी को दिखता है. शेयर की गई ऑर्डर की डिटेल डिलीट करने को भी कहा गया. कंपनी और कस्टमर के बीच बातचीत चली. 

आखिर में, सिद्धार्थ ने एक अपडेट शेयर किया और लिखा,

“अपडेट: फ्लिपकार्ट ने इस ऑर्डर के लिए रिफंड जारी कर दिया है. सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद!”

कीड़े वाले मखाने देख क्या बोले लोग?

लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट भी किए हैं. आर्यन राज नाम के X यूजर ने अपनी शिकायत करते हुए लिखा,

“भाई, फ्लिपकार्ट से कभी भी खाने की कोई चीज ऑर्डर ना करें. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था. उन्होंने एक एक्सपायर्ड आइटम भेजा था.''

ऋषि नाम के यूजर ने मजाक में लिखा,

“क्या आप नॉन-वेज मखाना बेच रहे हैं?” 

रितेश नाम के यूजर ने लिखा कि कुछ चीजें ऑफलाइन खरीदना ही बेहतर होता है.

स्माइली नाम के यूजर ने कॉमेंट किया,

"ये तो रिटेलर की गलती है.. मैं किराने का सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पसंद करता हूं."

अपर्णा नाम की यूजर ने लिखा,

"यही कारण है कि लोग ऑनलाइन सामान खरीदने की बजाय ऑफलाइन सामान खरीदना बेहतर समझते हैं."

सिद्धार्थ शाह ने X पर कीड़े वाले मखाने का पोस्ट 25 अक्टूबर को गया था. तब से इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सिद्धार्थ को मखाने का रिफंड जारी कर दिया गया है, लेकिन लोगों के तरह-तरह के कॉमेंट आना अभी भी जारी हैं. साथ ही जारी है बहस, ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के फायदे और नुकसान पर. आपका इस पर क्या ख्याल है? हमें कॉमेंट में जरूर बताइएगा.

Advertisement

Advertisement

()