समंदर किनारे का घर चेतावनी के बाद भी 3.3 करोड़ में खरीदा, अब नीचे से रेत...
America News: जिस चट्टान पर घर बना है वो रेतीली है और उसका ढहना भी शुरू हो चुका है. घर, ढह रहे हिस्से से केवल 25 फीट की दूरी पर है. इसे खरीदने वाले शख्स की पहचान 59 साल के डेविड मूट के तौर पर हुई है.

अमेरिका में एक शख्स ने सस्ते के चक्कर में एक ऐसा घर खरीद लिया जो ढहने की कगार पर है. 3BHK वाला ये लग्जूरियस घर अटलांटिक महासागर के किनारे एक चट्टान पर बना हुआ है. लोकेशन बहुत ही शानदार है, लेकिन घर को लेकर चेतावनी जारी की गई थी कि ये कुछ ही सालों में चट्टान से गिर सकता है. इस बात को नजरअंदाज करते हुए शख्स ने 395 हजार डॉलर (लगभग 3.3 करोड़ रुपये) देकर घर खरीद लिया.
मामला मैसाचुसेट्स शहर का है. घर खरीदने वाले शख्स की पहचान 59 साल के डेविड मूट के तौर पर हुई है. वो पेशे से एक इंटीरियर पेंटर और डिजाइनर हैं. डेविड का कहना है कि जब तक ये घर रहेगा, वो इसका आनंद लेना चाहते हैं. खबर है कि जिस चट्टान पर घर बना है वो रेतीली है और उसका खिसकना शुरू हो चुका है. घर, ढह रहे हिस्से से केवल 25 फीट की दूरी पर है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में घर की कीमत 1.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये लगाई गई थी. इस हिसाब से अब डेविड को ये घर 67 फीसदी कम दाम पर मिला है.
दिलचस्प बात ये कि घर गिरने के खतरे का डेविड पर कुछ खास असर दिखता नहीं. वो कहते हैं,
डेविड का कहना है कि दिसंबर में घर खरीदने से पहले उन्होंने एक्सपर्ट्स से सलाह ली थी और घर के आसपास चट्टान ढहने के अनुमानों को स्टडी भी किया था. उन्होंने इसे धीमा करने के तरीकों पर भी रिसर्च किया जिनमें समुद्र तट पर घास लगाना शामिल है. इससे रेत स्थिर की जा सकती है. डेविड कहते हैं कि वो बाकी लोगों को भी घर से समुद्र के नजारों का लुत्फ उठाने देना चाहते हैं. बोले,
मामला विशेषज्ञों की निगाह में भी पड़ गया है. फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में तटीय अनुसंधान प्रयोगशाला के प्रोफेसर और निदेशक स्टीफन लेदरमैन घर के आसपास की रेत खिसकने पर कहते हैं,
ये भी पढ़ें- पिकासो की पेंटिंग 'Woman with a watch' को एक शख्स ने 1157 करोड़ रुपये में खरीद लिया!
कई जगहों पर समुद्र के बढ़ते स्तर के चलते उनके पास मौजूदों घरों के दाम काफी कम हुए हैं. डेविड के अलावा ऐसे कई और लोग हैं जो इन घरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं.
वीडियो: सोशल लिस्ट : महंगा घर दिखाने के चक्कर में रील बनाने वाले ने पैदा करा दिए 80 करोड़ बच्चे!

.webp?width=60)

